• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Superstition In Uttarakhand Culture - उत्तराखंड के समाज मे फैले अंधविश्वास

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 03, 2008, 03:54:23 PM

Risky Pathak

किसी के घर से निकलने पर उसे टोकना नही चाहिए जैसे "कॉ जा रो छे?", वरना जिस काम को करने के लिए वो जा रहा होता है, वो सफल नही होता|

पंकज सिंह महर

कुत्ते और सियार का रोना और बिल्लियों का लड़ना बहुत अशुभ माना जाता है। बिल्ली का रास्ता काटने को भी लोग अशुभ मानते हैं, कई लोग तो उस रास्ते से फिर जाते ही नहीं हैं और किसी और के जाने का इंतजार करते हैं, यदि कोई नहीं गया तो खुद ही एक पत्थर आगे फेंक देते हैं और मानते हैं जो भी विपत्ति आयेगी, वह इस पत्थर पर ही आयेगी।

पंकज सिंह महर

कोई बात कहते समय यदि कोई छींक दे, तो माना जाता है कि यह काम अब नहीं होगा और इसमें व्यवधान आयेंगे। साथ ही कहीं जाते समय कोई छींकता है तो माना जाता है कि यात्रा शुभ नही है।

कुछ शिक्षित लोगों ने इन अंधविश्वासों के तोड़ निकालने भी शुरु कर दिये हैं, जैसे बिल्ली के रास्ता काटने पर पत्थर आगे फेंकना और इसके लिये कहा जाता है कि
""ऊंची छींक, होये जयकारी"

पंकज सिंह महर

बच्चों के छींकने पर यदि "बच्ची रौ" कहा जाय, तो माना जाता है इससे बच्चे की उम्र बढ़ेगी।

Risky Pathak

किसी को नंग्याना नही चाहिए वरना जिसे नंग्याया जाता है उसकी लम्बाई नही बदती| ऐसा गलती वस हो जाए तो दूसरी तरफ़ से दोबारा नग्याना होता है|

नंग्याना = Kisi ko upar se cross karna.


पंकज सिंह महर

पडोसी को यदि छांछ दी जाती है, उसमें ऊपर से साबुत लाल मिर्च डाल दी जाती है, माना जाता है कि इससे उनकी धिनाली (जानवर द्वारा दिये जा रहे दूध) को नजर नहीं लगेगी।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


जब लोग किसी शव यात्रा से लौटते है, कई बार यहाँ भी देखा कि लोग एक किरमद  के पेड की tahnee काट कर उस पर एक पत्थर रख देते है जिसेकिसी चौराहे पर रखा जाता है और सभी लोग जो शव यात्रा मे गए होते है उस पर पाव से दबाते है एसा मन जाता है जी प्रेत आत्मा एसा करने के वापस नही आयेगी ! इसे jhakar दबाना भी कहते है !

Risky Pathak

छाँ को घर से बाहर गाय के सामने नही पीना चाहिए वरना गाय के थन फट जाते है| इसी तरह छाँ को ऐसी जगह नही गिरना चाहिए जहा से उसे नन्गाया ना जा सके|

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


एक और अन्धविश्वास ..

जब कोई आदमी किसी चीज को खा रहा होता है, और पहले ग्रास मे ही अगर वह चीज हाथ से गिर जाती है तो अंधविश्वास यह है कि इस चीज को कोई और अगल -बगल मे खाना चाहता है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

बार बार छीक आना -

मतलब कोई व्यकित उसकी बुराई कर रहा है !