• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

CHAR DHAM OF UTTARAKHAND - BADRINATH, KEDARNATH, GANGORTI & YAMNOTRI

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 09, 2007, 01:39:06 PM



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

2012

चार धाम यात्रा बुकिंग के लिए टेलीफ़ोन नंबर : Telephone numbers for 'Chaar Dham Yatra booking :

0135-2434036
0135-2431793
0135-2653309


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

केदारनाथ धाम में प्रसिद्ध अन्नकूट(भतूज) मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान शिव को विभिन्न प्रकार के नए अनाज का भोग लगाया गया। स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम केदारनाथ में अन्नकूट मेले की परंपरा सदियों से चली आ रही है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले को भव्य रूप दिया गया। मेला बुधवार मध्य रात्रि से शुरू होकर गुरुवार सुबह तक चला।

इस दौरान शिवलिंग को नए अनाज झंगोरा, चावल, मडुवा आदि नए अनाजों का लेप लगाकर श्रृंगार किया गया जिसमें पाए जाने वाले विष को भोले बाबा के ग्रहण करने की परंपरा है।

बदरी-केदार मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहित समाज की उपस्थिति में मुख्य पुजारी ने भगवान शिव की पूजा दो बजे रात्रि से सुबह चार बजे तक की। इसके बाद पांच बजे स्नान करने के उपरांत शिवलिंग से अन्नकूट का लेप निकालकर इसका अन्यत्र विसर्जन किया गया।


Dainik Jagran