• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Khadia Mines In Uttarakhand - खडिया के खान

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 07, 2008, 02:57:24 PM

क्या खडिया के खान उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रो मे रोज़गार पैदा कर सकते है ?

Yes
19 (67.9%)
No
9 (32.1%)

Total Members Voted: 28

Voting closes: February 07, 2106, 11:58:15 AM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Thank you Manoj Ji.

These photos are eye opening the way Khadiya Khanan work is taking place there. There are many safey issues which are bneing neglected just because of money.

Govt must take appropriate action before endangering human life.



Anil Arya / अनिल आर्य



एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


आप इन फोटो देख सकता है भूमाफियो का आतंक..

पूरे इलाके को खोद कर इसका नक्शा ही बदल डाला


Devbhoomi,Uttarakhand

अब रात को हो रहा खनन
=====================
तहसील मुख्यालय पर नहीं रुक पा रहा खनन का अवैध धंधा
कर्णप्रयाग। संगमनगरी और आसपास के तटीय इलाके में अवैध खनन जारी है। दिन में प्रशासन की सक्रियता के चलते अब खनन माफिया रात को इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विकासखंड मुख्यालय पर कार्यरत कुछ नेपाली मजदूर और ठेकेदार भी इस कार्य में लिप्त हैं।

कर्णप्रयाग तहसील मुख्यालय पर प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। हालांकि, दिन में कुछ हद तक खनन पर रोक लगी है, लेकिन रात में अब यह काम दोगुना हो गया है। बताया जा रहा है कुछ नेपाली मजदूर रातभर तटीय इलाकों से रेत और बजरी दोगुने दामों पर बेच रहे हैं। इधर, विकासखंड में निर्माणाधीन सरकारी कार्यों के कई ठेकेदारों द्वारा भी अवैध खनन किए जाने को प्रशासन भी स्वीकार कर रहा है। कर्णप्रयाग के नायाब तहसीलदार गोविंद प्रसाद आर्य कहते हैं ऐसे लोगों पर कार्रवाई पर नेताओं से दबाव बनवाया जाता है।
वसूला जा चुका 64 हजार का जुर्माना

कर्णप्रयाग। तहसील प्रशासन ने अप्रैल से लेकर अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक चालान किए है। जबकि प्रशासन ने जुर्माने के तौर पर 64300 रुपये सरकारी खाते में जमा किया है।

•तहसील मुख्यालय पर राजस्व कर्मियों की टीम और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित पटवारियों को रुटीन चेकिंग के निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग खनन पर सख्त कार्रवाई अमल करने के लिए कार्यरत है।

http://epaper.amarujala.com

Devbhoomi,Uttarakhand

सिमली में अवैध निर्माण व खनन का सिलसिला जारी
=============================

सिमली नगर क्षेत्र सहित औद्योगिक परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और स्थानीय प्रशासन मूक बना हुआ है।

कर्णप्रयाग-गैरसैंण मोटर मार्ग के दोनों ओर सरकारी भूमि पर दुकान व आवासीय भवन निर्माण से कई रास्ते बंद हो गये हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आ रही है, जबकि मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर संकरा होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर मकान व दुकान बनायी जा रही है और कई बार उपजिलाधिकारी को अवगत कराने के बाद भी अतिक्रमण का सिलसिला नहीं रुक रहा है।

अतिक्रमण के साथ ही पिंडर नदी में अवैध खनन कर बजरी, रेता व पत्थर निकासी भी जारी है, जिससे पेट्रोल पंप, झूलाबस्ती व हरिजन बस्ती के भवनों को खतरा बढ़ता जा रहा है। खननमाफियों की ओर से दिन-रात नदी से रेत व बजरी के चट्टे मुख्य मार्ग पर जमा किये जा रहे हैं और ट्रकों के माध्यम से ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।

इस बाबत नायब तहसीलदार गोविन्द प्रसाद आर्य ने बताया कि अवैध अतिक्रमण व खनन को रोकने के लिए स्थानीय राजस्व कर्मियों को निर्देश दिये गये हैं, जबकि कई बार राजस्व अधिकारियो की ओर से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर राजस्व भी वसूला गया है।


Jagran News


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Quote from: विनोद गड़िया on November 24, 2011, 06:08:52 AM


since i hail from this area. I have many accident cases in mines also. Safety rules are clearly flouted here. This is areas is very sensitive land slide point of view but local administration never paid any attention towards safety of people.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


In many places, people life is in danger due to khadiya mining work.