• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarakhand Ramleela - उत्तराखंड की रामलीला

Started by मेरा पहाड़ / Mera Pahad, September 17, 2008, 02:50:47 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

हनुमान ने श्रीराम को सुनाई सीता की व्यथा







   माता सीता के वियोग में दुखी होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हनुमान से पूछते हैं कि लंका में सीता सकुशल है या नहीं। इस पर लंका से लौटे पवन पुत्र हनुमान ने बताया कि माता सीता बहुत दुखी हैं, इसलिए जल्द लंका में  रावण को मारकर सीता को वापस ले आइए। रामलीला मंचन के दौरान यह दृश्य देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे।

चम्बा प्रखंड के ग्राम स्वाड़ी में आयोजित रामलीला को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। विभिन्न गांवों से आकर लोग कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। रामलीला के दसवें दिन सीता की खोज का मंचन किया गया।

इस दौरान राम, लक्ष्मण और सीता का अभिनय कर रहे श्रीदेव सकलानी, गोविंद गुसांई, दौलत राम सुयाल, शूरवीर सिंह गुसांई के सशक्त अभिनय पर दर्शकों ने खूब तालिया बजाई। इसके अलावा लाखीराम सुयाल, जगवीर सिंह गुसांई ने विश्वामित्र और हनुमान के पात्रों का अभिनय किया।

इस मौके पर जिपंस नरेंद्र रमोला, क्षेपंस लाखीराम सुयाल, कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह गुसांई, संयोजक दिवाकर सेमवाल, पूर्व प्रधान रामलाल सेमवाल, हर्ष कुमार, चिरंजीव लाल सुयाल, शिव प्रसाद, नवीन आदि मौजूद थे।
   
Dainik jagran

Devbhoomi,Uttarakhand

विजयदशमी से अगस्त्यमुनि में होगा रामलीला का मंचन
=======================================

अगस्त्य रामलीला कमेटी ने बैठक कर निर्णय लिया कि विजयदशमी से अगस्त्यमुनि में रामलीला मंचन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें समस्त क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गई है।

ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक कमेटी के अध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगस्त्यमुनि में इस बार विजयदशमी से रामलीला को आरंभ किया जाएगा जिसके लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

इस अवसर पर रामलीला मंचन से संबंधित सभी क्रियाकलापों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। तथा निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही पात्रों का चयन कर पूर्वाभ्यास आरंभ कर दिया जाएगा। इस वर्ष दर्शकों की सुविधा के लिए पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6251011.html

Devbhoomi,Uttarakhand

लोहाघाट में रामलीला का होगा भव्य मंचन
================================

लोहाघाट: हर वर्ष कि तरह लोहाघाट में राम सेवा सांस्कृतिक समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा। इस सम्बन्ध में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

बैठक की अध्यक्षता संरक्षक व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल मेहता व संचालन महामंत्री मुकेश साह द्वारा किया गया। बैठक में पिछले वर्ष गठित कार्यकारिणी के संतोषजनक कार्य को देखते हुए इसमें कोई फेरबदल नहीं करने का निर्णय लिया गया है। कोषाध्यक्ष संजय पंत ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा रखा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने रामलीला में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों से 25 अगस्त से शाम पांच बजे ट्रायल हेतु रामलीला मंच लोहाघाट में पहुंचने की अपील की। साथ ही हास्य कलाकारों से रामलीला कमेटी से संपर्क करने को कहा गया। बैठक में इस बार रामलीला को नये ढंग व और आकर्षक बनाने हेतु कुछ आवश्यक फेरबदल किये गये है। बैठक में नाथ लाल साह, विपिन बर्मा, किरन पुनेठा, संजय फत्र्याल, प्रकाश पुनेठा, विनोद गोर्खा, जीवन गहतोड़ी, नागेन्द्र जोशी, प्रकाश गोर्खा, गणेश खर्कवाल, र्कीती बगौली, मोहन चन्द्र राय, सुरेश फत्र्याल, राजन राय सहित 95 लोगों ने प्रतिभाग किया।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_6337305.html

Devbhoomi,Uttarakhand

बाराही धाम देवीधुरा में रामलीला की तैयारियां शुरू
---------------------------------------------------------


लोहाघाट: मां बाराही धाम देवीधुरा में रामलीला के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। यहां रामलीला कमेटी का पुनर्गठन कर इस वर्ष लीला मंचन को और अधिक आकर्षक बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से गोपाल सिंह बिष्ट को कमेटी का अध्यक्ष, गणेश राणा को उपाध्यक्ष, जगदीश जोशी को सचिव, चन्द्र मोहन चौहान को कोषाध्यक्ष, कुन्दन राणा को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। निर्देशन व साज सज्जा की जिम्मेदारी गणेश राणा को सौंपी गयी है। पात्रों को 12 सितम्बर से तालीम दी जायेगी। बैठक में क्षेत्र के समस्त व्यापारियों के अलावा भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_8162136.html

Devbhoomi,Uttarakhand

भजन संध्या के साथ रामलीला शुरू
=========================
रीरामलीला कमेटी अनाज मंडी के तत्वावधान में 57 वर्षो से निरंतर चल रहे श्रीरामलीला मंचन का सनातन धर्म मंदिर के पुजारी पं. विजय शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ कराया। कमेटी अध्यक्ष अशोक भुड्डी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। वाटर संस्थाध्यक्ष शिल्पी अरोरा ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

पहले दिन भजन गायक राजीव तूफानी द्वारा 'लहर-लहर लहराये रे', 'लंका जलाई जाती है, रावण जलाया जाता है' आदि मां भगवती व बालाजी के भजन गाकर दर्शकों को भक्ति के रस में डूबो दिया। मंचन से पूर्व क्लब डायरेक्टर अजीत कुमार भुसरी ने कलाकारों व कमेटी सदस्यों का परिचय कराया। मंच संचालन दीपक सुधा, सोमनाथ छाबड़ा, रमेश ग्रोवर, सोमनाथ गुलाटी ने किया।

इस मौके पर हरनाम दास झाम, हरबंस लाल सुखीजा, लेखराज नागपाल, अशोक हुडि़या, लेखराज भुड्डी, अजय खेड़ा, लालचंद बत्रा, मनोज डाबर, अशोक छाबड़ा, रमेश ग्रोवर, विशाल गुंबर, संजीव डोडा, शम्मी खुराना, परमिंदर बत्रा, सुखदेव ढींगरा, इंद्रजीत डाबर, गुंजन सुखीजा, वेदराज बजाज, अशोक बांगा, कृष्णलाल बत्रा, विजय भुड्डी, हरभजन सिंह सैनी, सुरजीत बत्रा, सतीश बत्रा, प्रमोद बजाज आदि मौजूद थे।

Source Dainik jagran

Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम् |

नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम ||


कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम |

पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम ||


भजु दीन बंधू दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम |

रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम ||


सिर मुकुट कुंडल तिलक चारु उदारू अंग विभुषणं |

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर - धुषणं ||


इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम |

मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम ||


मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों |

करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो ||


एही भाँती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली |

तुलसी भवानी पूजी पूनी पूनी मुदित मन मन्दिर चली ||

Devbhoomi,Uttarakhand

प्रवासी भी ले सकेंगे श्रीनगर की रामलीला का लुत्फ फेसबुक पर रहेगी रामलीला
=========================================

श्रीनगर। सात समंदर पार बस चुके प्रवासी भी अब श्रीनगर की रामलीला का सजीव मंचन देख सकेंगे। रामलीला को आधुनिक स्वरूप में ढालकर फेसबुक के जरिए प्रतिदिन की लीला के आडियो और वीडियो दृश्यों को अपलोड कर लोगों के कमेंट्स और रिक्वेस्ट मांगी जाएंगी। यही नहीं 'वे टू एसएमएस.कॉम सेवा' के जरिए रामलीला के कार्यक्रमों की जानकारी भी मिल सकेगी।


115 वर्षो से संचालित हो रही श्रीनगर की रामलीला को विश्व पटल पर लाने के लिए श्री आदर्श रामलीला समिति श्रीनगर ने कमर कस दी है। इसके लिए पहले चरण में समिति ने रामलीला समिति की फेसबुक आईडी तैयार कर इसे लोगों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है।

जल्द ही रामलीला समिति की अपनी वेबसाइट भी वजूद में आ जाएगी। समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि वेबसाइट और फेसबुक आईडी में रामलीला का संक्षिप्त इतिहास भी लोगों को नजर आएगा। इस बार दशहरे के दिन दहन किए जाने वाले रावण का पुतला 35 फीट ऊंचा बनाया जाएगा।

इसके लिए मुज्जफरनगर से कारीगर बुलाया गया है। उनका कहना है कि श्रीनगर की रामलीला को आधुनिक स्वरूप देकर धरोहर के रूप में संजोए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मंच संचालन के लिए परवेज अहमद तथा डा. सवर्ण रावत का सहयोग लिया जाएगा। जबकि फेसबुक और वेबसाइट लांच के लिए रूपेश जोशी सहयोग दे रहे हैं।
रामलीला का मंचन आज से

श्रीनगर। श्री आदर्श रामलीला समिति की पहल पर बुधवार से विधिवत रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। कैलाश लीला, रामजन्म तथा ताड़िका वध का मंचन किया जाएगा। रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि रामलीला शाम छह बजे से शुरू होगी।नौ अक्तूबर को भगवान श्री राम का राज्याभिषेक होगा। इसके अलावा सुमाड़ी की रामलीला का मंचन 29 सितंबर से शुरू होगा।

Source amarujala

Devbhoomi,Uttarakhand

संस्कृति नगरी में शुरू हुई 114वीं रामलीला
======================

संस्कृति नगरी की 114वीं रामलीला का शुभारंभ धार्मिक-रीति के अनुसार देव पूजन से शुरू हुआ। पूजन के बाद शिव व राम की आरती व कैलाश पर्वत पर महादेव-पार्वती संवाद के साथ रामलीला शुरू हुई।

पौड़ी के लोगों को रामलीला का इंतजार रहता है। नवरात्रि की प्रथम तिथि को रामलीला का शुभारंभ स्व. गोविन्द नैथानी की पत्‍‌नी कमला नैथानी ने किया। झांकी वंदना, कैलाश पर्वत पर महादेव पार्वती संवाद, रावण दरबार, रावण के दूतों के माध्यम से ऋषियों से कर लेना, देवगण स्तुति, रावण दूत संवाद, अयोध्या में चक्रवर्ती राजा दशरथ की सभा, सुमंत-दशरथ वार्तालाप, पुत्रेष्ठी यज्ञ के साथ ही सीता जन्म पर रामलीला ने विराम लिया।


रावण के पात्र सूर्य प्रकाश गैरोला, शिव विक्रांत, जनक जगत किशोर बड़थ्वाल के संवाद व भाव भंगिमाओं ने दर्शकों को मोह लिया। रामलीला विद्युत विन्यास, संगीत, संवाद जबरदस्त है। रामलीला के पहले दिन भी मैदान में दर्शकों की भीड़ अंत तक बनी रही। जनक दरबार में राम लक्ष्मण के प्रवेश की लीला तक दिखाई जाएगी।
स्वयंवर में आम आदमी को न्योता
शुक्रवार की लीला में सीता स्वयंवर की तैयारिया जोरों पर है। रामलीला कमेटी क अध्यक्ष आशुतोष नेगी ने निमंत्रण जारी करते हुए स्वयं में राजा के रूप में हिस्सेदारी निभाने के लिए आम नागरिकों से अपील की है कि यदि वे इसमें भाग लेना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।
   

Source dainik jagran


हेम पन्त