• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 
"Tile Dharu Bola": Connecting Line - उत्तराखंडी गानों का सूत्र: "तिले धारु बोला"

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 23, 2007, 11:00:36 AM

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Bilkul Dinesh ji yeh bhi 1 reason ho sakta hai.

Quote from: dinesh bijalwan on August 05, 2008, 05:12:36 PM
सरजी,

मैने  पढा है कि विरमदेव कत्युर ने अपनी मामी तिलोत्मा को  धान की रोपाइ के वक्त खेतो से उठ्वा लिया था / इसका तिल घारू बोला से सम्बन्ध है या नही  शोध का विसय है.  वैसे तिलू रौतेली  ने अपने पित्रो का तर्पण  कत्यूरो के रक्त से करने का वचन अपनी माता मैना वती को दिया था और उस्ने उसे निभाया भी था / और यह तिलू  तिलोत्मा से निस्चित रूप से अलग थी.   

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

तीले  - तूने
धारू -  रखा
बोला -  बोल

यानी तूने मेरे बचनो का सम्मान / बोल रखे !

If the exact meaning of this phrase so, why not the meaning of this Teele Dharu Bola is matching under mentioned song.

Can anybody define this. I am pretty sure that there is some more facts are hidden which not known to many people about this Teele Dharu Bola.

I am enquring with a lot of people about this. People who are involved in fork singing or people who are involved in literature of UK.

For UK's Fok Songs.. It has become ... like our National Formula "Satya Mev Jayate".

अब गाना -

  १)   तीले धारू बोला, शाबासी मेरो मोतिया बल्दों
    नौ रुपया का मोतिया बल्दों, सौ रुपिया सीग
   शाबासी मेरो मोतिया बल्दों

२)  तीले धारू बोला रे
    नौचामी नारायणा,
      खलबली नारायणा रे,
      नौचामी नारायणा

३)  तीले धारू बोला
    हे लीला घस्यारी

४)    तीले धारू बोला
     मधुली हीरा हीर मधुली
     बाज काटी उना मधुली हीरा हीर मधुली

बहुत और इस प्रकार के गाने है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Sun, 3 Aug 2008 23:12:14 -0700 (PDT) Printer Friendly Version 
  From:  Negi Kuldeep <kulfinegi@yahoo.com>     
  domainkeys has verified the mail as legitimate
  To: Extreme_Uttranchal@yahoogroups.com 
  Subject: Re: KNOW MEANING OF TELE DHARU BOLA
  Language Mail   Full Headers 

I was also wondering about the meaning of this phrase. I asked my parents and they did not know either. After going through the board discussion, I did get some answers to this. But i feel there is still some confusion and the meaning is not unanimous.

But at least it is now limited to two meanings>

Thanks.
Kuldeep Negi

Keep Smiling it costs nothing 

हलिया

तिलु ने अपनी माता को जो बचन दिया उसे निभाया.  मेरे को तो यह ही सही लग रहा है.  तो "तूने मेरा बचन रखा"  यही ठीक होगा फ़िर. 

Quote from: dinesh bijalwan on August 05, 2008, 05:12:36 PM

 वैसे तिलू रौतेली  ने अपने पित्रो का तर्पण  कत्यूरो के रक्त से करने का वचन अपनी माता मैना वती को दिया था और उस्ने उसे निभाया भी था .  

Dinesh Bijalwan

तिल धारू बोल - ज्यादा तर गीतो मे - हर तरफ चर्चा है - के अर्थो मे और  परणय सम्बन्धी गीतो मे ज्यादा  प्रयोग होता है /  वैसे धार ऊचे स्थान को भी कहते है / उस अर्थ मे - तू धार पर चढ कर बोला या प्यार की घोसणा की  / यह कुछ वैसे हि लग्ता है कि- बात निक्ली है तो दूर तक जायेगी . 

हेम पन्त

बहुगुणा जी ने जो ऐतिहासिक तथ्य दिया है वह प्रामाणिक नहीं है साथ ही वह हमारे समाज के बारे में एक नकारात्मक छवि पेश करता है.लगभग सभी लोग "तूने मेरे वचन की लाज रखी" इस अर्थ पर सहमत हैं, और यह सार्थक भी लगता है तो मुझे लगता है कि कत्यूरी वंश वाली कहानी को ज्यादा तूल देना बुद्धिमता की बात नही है.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Quote from: H.Pant on August 09, 2008, 02:07:59 PM
बहुगुणा जी ने जो ऐतिहासिक तथ्य दिया है वह प्रामाणिक नहीं है साथ ही वह हमारे समाज के बारे में एक नकारात्मक छवि पेश करता है.लगभग सभी लोग "तूने मेरे वचन की लाज रखी" इस अर्थ पर सहमत हैं, और यह सार्थक भी लगता है तो मुझे लगता है कि कत्यूरी वंश वाली कहानी को ज्यादा तूल देना बुद्धिमता की बात नही है.

हेम दा,

इस बारे मे नया तर्क पेश करना चाहता हूँ ! जहाँ तक "तीले धारू बोला" का शाब्दिक अर्थ  "तूने मेरे वचनों की लाज रखी"  हो सकता है ! उसी तरह इसके कुछ और भी अनुमानित अर्थ और भी हो सकते है

तीले - तूने
धारू -  धार ( पहाड़ ऊँची चोटी)
  बोला -  कहा

तूने जो पहाड़ के धार मे धार मे जो कहा था वह याद, इस प्रकार के कई और meaning इसके निकाले जा सकते है जो शाब्दिक दंग से बिल्कुल मिलता जुलता हो सकता है पर हमारे इतिहास मे इसके कुछ प्रमाण और संभंधित कहानी भी मिल रही है !  दुर्भाग्य है कहानी के पीछे का रहस्य समाज के लिए बहुत अच्छा नही है !

मे इतिहास के और गहराई तक इस तथ्य की खोज करना चाहता हूँ हो सकता है इसके पीछे कुछ और तथ्य हो जो आम जनता के को मालूम नही हो ! मै बहुत से लोगो को इसके बारे मे पूछ रहा हूँ !

ताजुब की बात है कि हमारे संगीत जगत के लोग इसके बारे मे कुछ भी नही जानते है !  मैंने उत्तराखंड के सभी प्रसिद्ध लोक गायक एव गयिकाओ को इसके बारे मे पूछ लिया है लेकिन उनसे कोई ठोस और प्रमाणिक उत्तर नही मिला.

हुक्का बू

पोथियो,
     इस पर बहुत वाद-विवाद कर लिया ठेरा, तुम लोगों ने। अब एक बतकौ मैं भी कहता हूं कि
तीलै का मतलब ठेरा- तूने
धारु का मतलब ठेरा- धरना, रखना
बोला का मतलब ठेरा- बोल-वचन

मिलाकर के क्या हुआ "तूने मेरे वचनों की लाज रखी"

आब्ब मेरे ठुल नाती महिपाल का कहना ठेरा कि गीतों में इसका मतलब फिट नहीं बैठ रहा है करके। वो भी ठीक ही कह रहा ठेरा.......कोई चीज समाज में वाक्य-सूत्र के रुप में प्रचलित ठेरी और कोई उसका उपयोग कहीं कर दे, तो हम क्या कर सकने वाले ठेरे।
     उसक्ये एक बात तो माननी पड़ेगी कि अछ्यालन के हमारे गीतकार लोगों के गीतों का जड़-टुक कुछ भी नहीं ठेरा। कत्ती ल भी वो कुछ भी जोड़ देने वाले ठेरे।
      अछयालन एक और ट्रेंड और आया ठेरा...पतली आवाज में गा रहे हैं और आवाज की मिठास कहां सुनाई देने वाली ठेरी आब.....सिर्फ इलेक्ट्रिक वाद्य यंत्रों की ढवांव-ढवांग सुनाई पड़ रही ठेरी।
     हेम बहुगुणा ने भी अपन तर्क रखा, लेकिन उसका कोई प्रमाण नहीं है। दिनेश जी ने भी इसकी व्याख्या की, लेकिन सही अर्थ हमारी बोली के हिसाब से वही ठेरा, जो पंकज नाती ने पहले ही बताया है।
     मैंने अपनी बात तो रख दी है फिर, वैसे मैं तो ठेरा उत्तराखण्डी भुस्स, काला अक्षर बल्द बराबर ठेरा, मेरे लिये। तुम लोग ठेरे पढ़े-लिखे।

Meena Pandey

is bare me ek bat or dhyan dene wali hai ki TILE DHARO BOLA hamesha kisi vyakti bachak sangya se purve hi priyog hua hai.

ye bhi TILE DHARO BOLA k sabdik arth ki hi pusti karta hai.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Quote from: हुक्का बू on August 12, 2008, 11:32:01 AM
पोथियो,
     इस पर बहुत वाद-विवाद कर लिया ठेरा, तुम लोगों ने। अब एक बतकौ मैं भी कहता हूं कि
तीलै का मतलब ठेरा- तूने
धारु का मतलब ठेरा- धरना, रखना
बोला का मतलब ठेरा- बोल-वचन

मिलाकर के क्या हुआ "तूने मेरे वचनों की लाज रखी"

आब्ब मेरे ठुल नाती महिपाल का कहना ठेरा कि गीतों में इसका मतलब फिट नहीं बैठ रहा है करके। वो भी ठीक ही कह रहा ठेरा.......कोई चीज समाज में वाक्य-सूत्र के रुप में प्रचलित ठेरी और कोई उसका उपयोग कहीं कर दे, तो हम क्या कर सकने वाले ठेरे।
     उसक्ये एक बात तो माननी पड़ेगी कि अछ्यालन के हमारे गीतकार लोगों के गीतों का जड़-टुक कुछ भी नहीं ठेरा। कत्ती ल भी वो कुछ भी जोड़ देने वाले ठेरे।
      अछयालन एक और ट्रेंड और आया ठेरा...पतली आवाज में गा रहे हैं और आवाज की मिठास कहां सुनाई देने वाली ठेरी आब.....सिर्फ इलेक्ट्रिक वाद्य यंत्रों की ढवांव-ढवांग सुनाई पड़ रही ठेरी।
     हेम बहुगुणा ने भी अपन तर्क रखा, लेकिन उसका कोई प्रमाण नहीं है। दिनेश जी ने भी इसकी व्याख्या की, लेकिन सही अर्थ हमारी बोली के हिसाब से वही ठेरा, जो पंकज नाती ने पहले ही बताया है।
     मैंने अपनी बात तो रख दी है फिर, वैसे मैं तो ठेरा उत्तराखण्डी भुस्स, काला अक्षर बल्द बराबर ठेरा, मेरे लिये। तुम लोग ठेरे पढ़े-लिखे।

babu namskar.. thoda sa busy hoon.

Lekin yahan par Teele Dharu BOla se koi yesi ghatna nahi hai jahan par hum yah kah sakte hai ki " kisi ne ki ke vachno ki laaj rakh ihai".. Like hindi movie "Khuda Gawah" where pathan ne inspector se vachan diya tha or laate ke aane ke par unse vachno ki laaj rakhi the..