• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

CONDOLENCE - शोक संदेश

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, January 21, 2008, 10:56:11 AM

हेम पन्त

Khim da hamare forum ke bahut varisht sadasy hain... Unke bhai sahab ke dehant ka samachar sunkar bahut dukh hua...

Param-pita Parmeshwar divangat atma ko shanti pradan kare...

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

This is really very very sad news.

May the departed soul rest in peace. May god give strength to the family.


Quote from: H.Pant on October 23, 2008, 02:43:29 PM
Khim da hamare forum ke bahut varisht sadasy hain... Unke bhai sahab ke dehant ka samachar sunkar bahut dukh hua...

Param-pita Parmeshwar divangat atma ko shanti pradan kare...

Rajen

ओह! दुखद समाचार.  ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और खीम सिंह जी के परिवार को इस दुःख को सहन कराने की शक्ति प्रदान करे.  हे राम.

Mukesh Joshi

bahut dukhd  huwa ye samachar sunkar
iswar divangat atma ko shanti pradan kare...

खीमसिंह रावत

अनुभव जी, मेहता जी, पन्त जी, मुकेश जोशी जी,राजेन जी, आप सभी लोग विपत्ति की घड़ी में आप मेरे साथ खड़े रहे और मुझे सान्तवना दी/  फॉरम के सभी सदस्यों का मैं दिल से आभारी हूँ /

खीमसिंह रावत
:(

पंकज सिंह महर

मैं काफी दिनों के बाद फोरम में आया और इस दुःखद समाचार से रुबरु हुआ। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
      खीम दा, यही विधि का विधान होगा, उसे कौन रोक सकता है, आप धैर्य रखें। हम सब छोटे भाई आपके साथ हैं।

खीमसिंह रावत

विपत्ति के समय धैर्य भी तभी रखा जा सकता जब आप जैसे सहृदयी बंधुओ का सहारा होता है/   
पंकज जी आपका संवेदना संदेश मिला/ 

आभार
   

पंकज सिंह महर

साथियो,
      जैसा कि आप लोग अवगत हैं कि पिछले दिनों मुंबई में आतंकवादियों के हमले में लगभग १२१ लोग दिवंगत हुये और २०० से अधिक लोग घायल हुये हैं। मेरा पहाड़ परिवार इस दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक शोक संवेदनायें अर्पित करते हैं तथा परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
       साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी हम करते हैं।

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

These cowardly act of Terrorism should be stopped.

Our deep condolence for the family of deceased and hurt.

पंकज सिंह महर



साथियो,
      एक शोक संदेश से आप लोगों को अवगत कराना है कि उत्तराखण्ड आन्दोलन के सशक्त हस्ताक्षर श्री राजेन्द्र लाल शाह जी की कल रात एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, श्री शाह ने मसूरी विधान सभा क्षेत्र से ३ बार प्रतिनिधित्व किया वे उत्तर् प्रदेश सरकार में उप मंत्री भी रहे। अन्नतिम सरकार में वे मंडी परिषद के अध्यक्ष रहे।
     श्री शाह उत्तराखण्ड आन्दोलन के एक सशक्त हस्ताक्षर थे। मसूरी में आन्दोलन की कमान उन्हीं के हाथों में थी, उत्तराखण्ड से उनका स्नेह और समर्पण इतना ज्यादा था कि वे इसके संरक्षण के लिये अपनी पार्टी लाइन से भी हट जाते थे। मसूरी गोलीकांड के बाद पुलिस ने इन्हें मुख्य अभियुक्त बनाया था और डी०एस०पी० उमाकांत त्रिपाठी की हत्या का आरोप भी इन पर लगाया गया था। जन सरोकारों की रक्षा के लिये ये अनेकों बार जेल भी गये।
     उनकी असमय मृत्यु से उत्तराखण्ड आन्दोलन का एक सपूत हमने खो दिया। लेकिन वे अमर रहेंगे हमेशा, हमारे दिलों में। मेरा पहाड़ परिवार परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

ऊं शांतिः!

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व उप मंत्री रहे मसूरी विस क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र शाह की दुर्घटना में मौत हो गई। रैनापुर रानीपोखरी निवासी पूर्व विधायक 55 वर्षीय राजेंद्र शाह गुरुवार सायं करीब साढ़े सात बजे देहरादून से वैगन-आर कार यूए 14 एसी 2825 से रैनापुर स्थित अपने आवास आ रहे थे। रैनापुर मोड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर होकर खाई में जा गिरी। वह कार स्वयं चला रहे थे। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद आपातकालीन 108 सेवा से उन्हें हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।