• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Superstition In Uttarakhand Culture - उत्तराखंड के समाज मे फैले अंधविश्वास

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 03, 2008, 03:54:23 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




मैंने यह भी सुना है!

खाने वकत ज्यादे बाते नहीं करना, वरना खाने का पाचन नहीं होगा 

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720




चन्द्र एव सूर्य ग्रहण से सम्भंदित:

   मुझे याद है बचपन में, मै देखता था जब चन्द्र ग्रह होता था लोग पूजा करते थे और और ग्रहण से समय थाली बजा कर कहते थे"

   "चन्द्र को छोडो" यानी छाड़ चन्द्रा .. छाड़

लोगो का मानना था की चन्द्र को राहू केतु पकड़ लेते है जिसके उसके रोशनी कम हो जाती है!

विज्ञान का रहस्य आप जानते होंगे ! सूर्य और चन्द्रमा मे बीच मे प्रथ्वी के आने से सूर्य की किरणे चन्द्रमा तक नहीं पहुचती है!

हलिया


तल्ला हणुली को बैगर द्युलो छाड़ नैय्या छाड़.


Quote from: एम.एस. मेहता /M S Mehta on April 13, 2010, 12:02:21 PM



चन्द्र एव सूर्य ग्रहण से सम्भंदित:

   मुझे याद है बचपन में, मै देखता था जब चन्द्र ग्रह होता था लोग पूजा करते थे और और ग्रहण से समय थाली बजा कर कहते थे"

   "चन्द्र को छोडो" यानी छाड़ चन्द्रा .. छाड़

लोगो का मानना था की चन्द्र को राहू केतु पकड़ लेते है जिसके उसके रोशनी कम हो जाती है!

विज्ञान का रहस्य आप जानते होंगे ! सूर्य और चन्द्रमा मे बीच मे प्रथ्वी के आने से सूर्य की किरणे चन्द्रमा तक नहीं पहुचती है!

हलिया

अगर अति-बृष्टि के साथ ओले पड़ रहे हों तो उल्टा तवा आँगन में रख देते हैं.  ओले गिरने बंद हो जायेंगे.

Devbhoomi,Uttarakhand

ये भी अंध विश्वास है कि- जैसे कहीं यानी लम्बे समय के लिए जाओ तो जाते समय दूध नहीं पीते हैं !

Devbhoomi,Uttarakhand

गावों मैं अगर आप कहीं रात में सफ़र कर रहे हों तो उस समय दुसरे साथी को अऊ (आओ ) नहीं कहते हैं ,एसा कहने से भूत प्रेत आपके साथ  आ जाते हैं !

Devbhoomi,Uttarakhand

उत्तराखंड के गावों में अगर कभी आपके घर में कुछ बना रहे हों जैसे कि स्वाला-पकोड़ा , तो इनको बनाने के लिए कई मात्रा में टैंक कि कड़ाई में तेल चदाया जाता है और अगर आप उस समय वहां पर बैठे हो तो,आप उठकर नहीं जा सकते जब तक कि तेल कि कड़ाई चूल्हे से नीचे न उतार देते ,कहतें हैं अगर तेल कड़ी चुलेहे में हो और आप वहां से उठकर चले गए तो तेल आधा हो जाता है ये कहतें हैं हमारे बुजुर्ग !

shailesh

हमारे यहाँ एक कहावत और हुई,
सर बड़ा सरदार का , पैर बड़ा गंवार का
तो इसके मुताबिक आप सरदार (संता - बंता टाइप ) और गवाडी भी ठेरे !  :P  ;D

Quote from: पंकज सिंह महर on April 13, 2010, 11:52:41 AM
Quote from: Himanshu Pathak on April 12, 2010, 08:00:18 PM
ऐसा माना जाता है बचपन मे जिसका सिर बड़ा होता है, वो बहुत विद्वान होता है |
Quote from: Himanshu Pathak on April 12, 2010, 08:03:11 PM
जिसके कान छोटे होते है उसकी आयु कम होती है|

लेकिन मेरा तो सिर भी बड़ा और पैर भी, मै क्या ठैरा फिर  ???


Devbhoomi,Uttarakhand

अगर आप कहीं किसी शुभ काम के लिए जा रहे हो,और घर से निकलते समय कोई आपके सामने खाली गागर लेकर आ जाय तो उए भी असुभ माना जाता है

हेम पन्त

मासिक धर्म के समय महिलाओं से छुआ-छूत करने का रिवाज आज भी पहाड़ों में चल रहा है. वैसे मेरे हिसाब से सम्पूर्ण हिन्दू धर्म में इन दिनों महिलाओं को मन्दिर आदि के अन्दर जाने के लिये शुद्ध नहीं समझा जाता है.

पहाड़ों में मासिक धर्म के दिनों में महिला खाना नहीं बनाती, अन्य लोगों का पीने वाला पानी नहीं छूती और उसे अपनी धिनाली (गाय-भैंस का दूध आदि) नहीं खिलाई जाती. वैसे जंगल और खेतों के काम करने पर कोई मनाही नहीं है. अगर कोई अन्य आदमी इस दौरान महिला को छू गया तो गौमूत्र डालकर वह शुद्ध हो जाता है.

संयुक्त परिवारों के टूटने से अब इस अन्धविश्वास को मानना सम्भव नही हो पाता क्योंकि एकल परिवार में महिला अगर रसोई न संभाले तो सब भूखे रह जायेंगे.

एक तथ्य यह भी है कि मासिक धर्म के दिनों में ग्रामीण महिलाओं की बहुत थोड़ी सी जिम्मेदारियां कम हो जाती है जिससे उन्हें कुछ आराम करने का मौका मिल जाता है.


Quote from: Vijay Chandra Tiwari on November 18, 2008, 12:47:34 PM
The biggest one is "Alag Hona"  for female.  "Alag Hona"  mean to make seperate a married lady during her Montly course. in olden time it was littel bit ok because that time there was nothing to protect the bleeding of that duration and give a rest.  Medically it is true that during the MC ladies face some problems and weekness. but in current time all are working and having a lot of other things to  protect this problem. Now all must avoid this.

Vijay chandra Tiwari