• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Superstition In Uttarakhand Culture - उत्तराखंड के समाज मे फैले अंधविश्वास

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 03, 2008, 03:54:23 PM

पंकज सिंह महर

कहीं जाते समय पानी का रिता (खाली बर्तन देखना अशुभ माना जाता है, भरा हुआ पानी आंशिक शुभ और कोई सुहागन औरत पानी की भरी गगरी लेकर मिल जाये तो शुभ ही शुभ।

भरे पानी के बर्तन से चूता हुआ (छेद आदि से बहता या रिसता) पानी दिख जाये तो काम होने की गारण्टी मानी जाती है।

हलिया

और महाराज दूध या तेल फोकी (बिखर) गया तो समझो काम पक्का हुआ.   :D

Rajen

शव यात्रा में जाते समय पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहिए| - बुरा माना जाता है.
(तर्क : किसी और के मरने की आशंका है)

किसी के मरने पर शोक प्रकट करने उसके घर जाना हो तो ठीक उसी घर जाना चाहिए किसी और के घर होकर आना-जाना नहीं चाहिए. - बुरा माना जाता है.
(तर्क :  ऐसी घटना होने की आशंका है)|

Risky Pathak


Risky Pathak

कुछ ऐसा भी सुना है मैंने कि बारात जिस रास्ते वधु के घर ले जाई जाती है, उसी रास्ते ही वापस लानी चाहिए|


Risky Pathak

ऐसा माना जाता है बचपन मे जिसका सिर बड़ा होता है, वो बहुत विद्वान होता है |

Risky Pathak

ऐसा भी अंधविश्वास है कि जिसका पैर बड़ा होता है, वो मूर्ख रह जाता है|

Risky Pathak

जिसके कान छोटे होते है उसकी आयु कम होती है|

पंकज सिंह महर

Quote from: Himanshu Pathak on April 12, 2010, 08:00:18 PM
ऐसा माना जाता है बचपन मे जिसका सिर बड़ा होता है, वो बहुत विद्वान होता है |
Quote from: Himanshu Pathak on April 12, 2010, 08:03:11 PM
जिसके कान छोटे होते है उसकी आयु कम होती है|

लेकिन मेरा तो सिर भी बड़ा और पैर भी, मै क्या ठैरा फिर  ???