• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Nanda Bhagwati Temple Pothing (Bageshwar) माँ नन्दा भगवती मन्दिर पोथिंग-बागेश्वर

Started by विनोद सिंह गढ़िया, September 30, 2010, 12:50:07 AM

विनोद सिंह गढ़िया

कदली वृक्ष को काटकर आज लाया जायेगा भगवती मंदिर में।

पोथिंग का सुप्रसिद्ध 'आठों' मेला अपने चरम में है। आज सप्तमी को माँ भगवती, लाटू, ग्वल देवता, नौलिंग देवता, काला बाण देवता आदि के डंगरियों की उपस्थिति में  कदली वृक्ष को काटकर मुख्य मंदिर में लाया जायेगा। आज रात कदली वृक्ष के स्तंभों से माँ भगवती की मूर्ति का निर्माण किया जायेगा। कल अष्टमी को भगवती मंदिर में पूजा होगी।
आज पोथिंग में अपार जन सैलाब उमड़ पड़ता है। आज रात विभिन्न क्षेत्रों से मेलार्थी आकर मंदिर में झोड़ों-चांचरी गाकर अपना मनोरंजन करेंगे। यहाँ उत्तराखंड की पुरानी संस्कृति की झलक देखते ही बनती है। कल का दिन यहाँ भक्तिमय रहेगा।  विभिन्न इलाकों के लोग यहाँ आकर माँ भगवती से मनौती मागेंगे। यहाँ के मंदिर में बनने वाली 250 ग्राम से अधिक के वजन वाली पूड़ी आकर्षण का केंद्र रहती है। कल सायं माँ की मूर्ति को शयन स्थल ले जाकर सुलाया जायेगा और प्रसाद वितरण के साथ ही माँ की पूजा संपन्न होगी।

जय पोथिंग ग्रामवासी माँ नंदा भगवती की।


(विनोद सिंह गढ़िया)


विनोद सिंह गढ़िया




बागेश्वर जिले के पोथिंग गाँव में स्थित माँ भगवती का यह मंदिर 'तिबारी' कहलाता है। यहाँ हर वर्ष भाद्रपद की नवरात्रियों में माँ भगवती की पूजा होती है। यहाँ तिबारी में प्रतिपदा से सप्तमी तक रात को विभिन्न प्रहरों में माँ की आरती होती हैं, जिसमें माँ भगवती, उनके धर्म भाई लाटू, गोलू देवता सहित अन्य कई देवता अपने डंगरियों में अवतरित होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। यहाँ विभिन्न क्षेत्रों से लोग आकर देवी के दर्शन करते हैं साथ ही अपने मनोरंजन हेतु झोड़े-चांचरी गाते हैं।







विनोद सिंह गढ़िया