• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Uttarayani घुघुतिया उत्तरायणी (मकर संक्रान्ति) उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा पर्व

Started by पंकज सिंह महर, January 08, 2008, 12:52:56 PM

Linked Events

खीमसिंह रावत

हमारे गाँव (नगचु-तल्ला सल्ट) में घुघूती नही बनाई जाती हैं किंतु उत्तरैनी की संक्रांत बनाई जाती है उत्तरैनी के दिन पहले यानी माहंत को तत्वाणी = इस दिन गरम पानी से नहाते हैं इसी रात को जागरण करते हैं फ़िर सुबह सुबह यानी उत्तरैनी संक्रांत के दिन सिवाणी =इस दिन ठंडे पानी से नहाते हैं


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

 के उतरानी मेले पर यह गाना.

उत्तरानी कौतिक मेरो आमा हैरागे
चाना चाना बुबू की कमर पतागे..

उत्तरानी कौतिक मेरो आमा हैरागे
चाना चाना बुबू की कमर पतागे..
[/quote]

खीमसिंह रावत

उत्तरैनी को रंग रागिलो एगो त्यौहार 
मैत नी जा मेरी सुवा हिटली बाजार 


;D    ;D    ;D

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

घुघुतिया त्यौहार एव मकर संक्राति की सभी लोगो को बहुत-२ बधाई !

KAILASH PANDEY/THET PAHADI

आपको और आपके परिवार को मकर संक्राति की हार्दीक शुभकामनाये.

काले कौवा काले , घुघुति बड़ा खाले,
ळै कौवा बड़ा , आपू सबुनै के दिये सुनक ठुल ठुल घड़ा..
रखिये सबुनेकै निरोग, सुख सम़ृद्धि दिये रोज रोज
जारों सब लाखसौ बरीश, भजन करैं ऊं जय जगदीश

हेम पन्त

उत्तराखण्ड में उत्तरायणी पर्व के अवसर पर कई छोटे-बङे मेलों और पुण्यस्नानों का आयोजन होता है. उत्तरकाशी व बागेश्वर में सबसे महत्वपूर्ण मेले लगते हैं. इस आल बागेश्वर मेला देखने का सुअवसर मुझे भी प्राप्त हुआ. 14 जनवरी 2009 को बागेश्वर में ली गई कुछ फोटो....


हेम पन्त



हेम पन्त

दो प्रमुख नदियों - गोमती और सरयू के संगम स्थल, बगङ पर आयोजित होता है यह मेला