• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Harela Festival Of Uttarakhand - हरेला(हरयाव)

Started by Risky Pathak, July 12, 2008, 09:18:39 PM

Linked Events

सुधीर चतुर्वेदी

जी रया जाग रया, बाघ जत्ती मोट भया श्याल जत्ती बलि भया...... भलो भल हे जो तुमर हरेला त्यार...

हेम पन्त

हरेला के अवसर पर "मेरा पहाड़ टीम" की अपील

Almoraboy_reborn

happy harela to one and all. :-)
i have also planted a tree :-))))

dayal pandey/ दयाल पाण्डे

मेरा पहाड़ परिवार को हरेले की बहुत बहुत सुभ कामनाएँ

dramanainital


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

Harela celebrations begin          image   Harela celebration have begun in the Kumaon heralding the onset of Sawan. According to local calendar sawan starts from Saturday only.

The preparation for the celebration begins nine days ahead of the onset of Sawan.Womenfalk keep grains of seven varieties in an earthen pot which are worshipped today.The plants growing out of theses grains are offered to lord shiva and shakti.

Harela celebrations are actually geared toward keeping the environment green.
On this occasion there is tradition of planting trees also.Elders bless young ones on this

http://english.samaylive.com/regional/uttarakhand/676468596.html

Ravinder Rawat


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


This is the news from Pithoragarh about plantation on Harela festival.
------------------------------------------


हरेला पर्व के साथ ही जिले में व्यापक पौधरोपण शुरू (18 July 2010) - Dainik Jagran


पिथौरागढ़। हरेला पर्व के साथ ही जिले भर में व्यापक पौधरोपण शुरू हो गया है। शनिवार को सरला बहन विश्व बंधु न्यास सहित विभिन्न संगठनों ने जिला मुख्यालय में पौधरोपण किया।

पिथौरागढ़ वन प्रभाग के तत्वाधान में प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने जिला चिकित्सालय के सम्मुख स्थित देवदार वन में पौधा लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा पौध लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। पौधरोपण में विभिन्न प्रजातियों के 150 पौध लगाये गये। सरला बहन विश्न बंधु न्यास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिष्या सरला बहन की याद में राजकीय इण्टर कालेज में पौधरोपण किया। पौधरोपण की शुरूआत कुमाऊं गौरव डा.कच्चाहारी बाबा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौध लगाये जाने की जरूरत है। पौधरोपण में स्कूली बच्चों ने भी भागीदारी की। संस्था की सचिव शारदा विदुषी ने कहा है कि संस्था वर्षाकाल में जिला मुख्यालय के आस-पास एक हजार पौध लगायेगी। स्थानीय विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्कूली बच्चों ने पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि दिनेश चन्द्र जोशी ने पौधा लगाकार पौधरोपण की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन सिंह तड़ागी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौध लगाये जाने की जरूरत है।

Devbhoomi,Uttarakhand


हरेला की हार्दिक शुभकामनाएं !!!
M s Jakhi

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


Poem by Kandpal JI - Harela.

हरेला - वृक्षारोपण 

तूने मेरे पर्वतों को खोद कर झुका दिया
बर्फीली चोटियों को हीन हिम से कर दिया,
दिनोदिन मेरे शिखर का रूप बिखरने है लगा
निहारने निराली छटा जन तरसने है लगा.

चीर कर तन तूने मेरा  रंग हरित उड़ा दिया
कर अगिनत घाव तन पर श्रृंगार है छुड़ा दिया,
तरुस्थल को मेरे तूने मरुस्थल है बना दिया
जल जंगल जमीन खजाना सारा दोहन कर दिया.

चाहता मानव के पग बढ़ते रहें जहान में
रंग-रूपहली वसुंधरा न बदले कभी वीरान में,
पर्यावरण की पर्त को संभाल उठ तू जागकर
कर न देरी पग बढा वृक्षारोपण आजकर.

चाहता तू जी सके इस धरा में अमन चैन से
वृक्ष बंधु मान ले लगा ले अपने नैन से,
कोटि पुण्य पा जायेगा एक वृक्ष के जमाव से
स्वच्छ पर्यावरण में फिर जी सकेगा चाव से.

पूरन चन्द्र कांडपाल
हरेला -१६.०७.२०१०