• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Slang: Abuses In Affection - क्या थी वो प्यार की गालियां पहाड़ में

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, December 10, 2008, 12:47:23 PM

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

क्या थी वो प्यार की गालियां पहाड़ में : ABUSE IN AFFECTION  !!

दोस्तों,

बचपन के वो दिन आपको याद होंगे जब पहाडों मे आप ने बुजुर्गो की कई गालियां सुनी होंगी, जो कि वे प्यार से दिया करते थे और सुनने वाला भी उनका कभी बुरा नही मानता था! हालांकि इन गालियों का वास्तविक अर्थ सुनने मे ग़लत लगता हो लेकिन गाली के पीछे मंशा कभी गलत नही होती थी !

यहां पर हम कुछ ऎसी ही गालियों के बारे मे चर्चा करेंगे।

एम् एस मेहता  

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

ये न खा जाने तू .


इसका मतलब है : क्या तो अभी से आगे की जिन्दगी नही जियेगा

Anubhav / अनुभव उपाध्याय

Wah Mehta ji kya topic dhoondh ke laae ho aap. Hum to kabhi bade bujurgon ke saath rahe nahi aap log hi batao kya meethi meethi gaalian dete the woh :)

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

ये खाड़ हान - लड़के के लिए
ये खड़ीयोनी - लड़की के लिए

ये गलिया बचो के लिए खाड हान मतलब - खड़े में डालना

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

हे नानी तेरी "झाकर चियापनी है जौ -

यह एक पुरानी गाली है -  झाकर चियापनी- एक मान्यता है जब कोई आदमी मर जाता है तो जो लोग उसके अन्तिम संस्कार मे गए होते है वो लौटे वक्त एक चौराह पर किरमोडी के टहनी को तोड़कर उसके ऊपर एक पत्थर रखते है और सारे लोग उस पर एक के बाद एक पाव रखते है! मान्यता है की येसा करने के मृत आत्मा और उसके साथ प्रेत आत्मा वापस नही आएगी !

तो लोग इस गाली को भी मजाक मे कहते थे ! जैसा की मैंने पहले ही लिखा है इन गालियों का कोई बुरा नही मानता है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


हे कुकरी चेला -  माफ़ करना इसका वास्तविक अनुवाद है - कुत्ते की औलाद ..

लेकिन मैंने देखा है कभी - २ लोग मजाक मे इसका इस्तेमाल भी कर लेते है !

हुक्का बू

कि ह्वै रो रै  "रान्करो"

रान्करो- एक गाली है जो बच्चों को प्यार से दी जाती है।

साला- ये गाली भी प्यार से ही दी जाती है।

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


मैंने देखा की लोग अपने पालतू  जानवरों को प्यार की गालिया देते है जैसे :

१)     भेव हाँन है जाए तू भैस - मतलब तू भैस को चट्टान से गिरा देना चाहिए - यह विशेषकर जब भैस दूध देने मे आना कानी कर रही हो !

२)   तू बाकर कै बाग़ खा हैलो - तू बकरी को शेर खा जाय- जब बकरी परेशान कर रही हो !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

जानवरों के और गाली

तयर खुट अगास लागी जो = जानवरों के मरने के बाद कभी आकास की ओर होते जाते है उसी पर यह गाली.

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

हल चलते समय बैल को प्यार की गाली -

अह ह ह... तेरी माण आज जो ( चल फटा फट)

मतलब -  मुह से झाक आना