• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Ornaments Worn In Uttarakhand - उत्तराखंड में पहने जाने वाले आभूषण

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, July 31, 2009, 09:05:45 PM

पंकज सिंह महर

सोने के आभूषण पहनना और बना पाना तो अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है और आधुनिकता में बड़े और पुराने आभूषण भी लोग कम पहनने लगे हैं। फिर भी लोग अब भी जैसे-तैसे कर शादी के लिये निम्न आभूषण बना ही रहे हैं-

१- पोंची (सोने की)
२- मंगलसूत्र
३- नथ
४- मांगटीका
५- पायल-बिछिया (चांदी की)
६- फुली/लोंग
७- कान के लिये कर्णफूल

Devbhoomi,Uttarakhand

                 उत्तराखंड मैं पहने जाने वाले पैरों के आभूषण
                 ======================


झिन्वारा (झेन्वर)


इन्हें झांवर भी कहा जाता है यह जोड़े मैं बनाये जाते है इन्हें पिंडलियों पर पहना जाता है ,इनका भार १०० से १२० ग्राम रखा जाता है ये भीतर से खोखले होते हैं !जिनके अन्दर छोटे-छोटे कंकड़ या बीज दाल दिए जाते हैं !जिनसे छम-छम की मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है !

Devbhoomi,Uttarakhand

पौटा-

पाँव की एडी के छते तक पहने जाने वाले पौटे घुमावदार होते हैं ये १०० से २५० ग्राम भार के बनते हैं इनके पृष्ठ भाग मैं सिक्के की आकृति बनी होती है !
[/b]

Devbhoomi,Uttarakhand

पाजेब (जेवरी)

इन्हें पैजबी या पैजी भी कहा जाता है पहले यह चौड़ी पट्टी के रूप मैं होती थी जिस पर छोटे-छोटे घुंगरू बंधे होते थे,किन्तु वर्तमान मैं अपने मूल स्वरूप से यह मात्र एक जंजीर के रूप मैं रह गयी है इस आभूषण का युग्म रूप मैं भार १०० ग्राम से ३०० ग्राम तक होता है !

Devbhoomi,Uttarakhand

इमरती -पायल या पाजेब के साथ यह एक पैर ४-४ तक पहनी जाती है !जिन्हें जंजीर से परस्पर बांधा जाता है !


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand