Merapahadforum.com Completes 5 Yrs Journey-मेरापहाड़ फोरम के पांच साल पूरे! Learn Kumaoni and Garhwali in Merapahadforum.com सीखिए गढ़वाली-कुमाउनी भाषा मेरापहाड़ फोरम में Connect with Merapahad in Facebook
0 Members and 3 Guests are viewing this topic.
जिज्ञासु जी आपकी इस सुन्दर कविता के लिये धन्यवाद... ऋषिबल्लभ सुन्दरियाल जी ने चीन के युद्ध के बाद "हिमालय बसाओ-हिमालय बचाओ" नारा दिया था. पलायन से पहाड़ खाली हो रहे हैं, इससे पर्यावरण और चीन के साथ लगने वाले सीमान्त इलाके की रक्षा पर भारी खतरा है. हम सुन्दरियाल जी के इस विचार को आज के परिपेक्ष्य में देखें तो परिस्थितियां और भी जटिल हो चुकी हैं. हेम पन्त जी,पलायन की दर और तेज हो रही है और सामरिक महत्व के सीमान्त गांवों में अब कोई नहीं रह रहा है. इसलिये यदि हिमालय को बचाना है तो यहाँ के मूल निवासियों को पहाड़ों पर बसाना जरूरी है. हिमालय बसेगा, तभी हिमालय बचेगा वरना हिमालय के नाम पर फर्जी रिपोर्टें आती रहेंगी और जनता को बेवकूफ बनाया जाता रहेगा.