• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Idioms Of Uttarakhand - उत्तराखण्डी (कुमाऊँनी एवं गढ़वाली) मुहावरे

Started by एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720, October 25, 2007, 05:14:02 PM

Devbhoomi,Uttarakhand

एक नौनी उरख्याली ली जांदी !
अर गंजेली छोड़ी जान्द !!


hint -  एक लड़की ओखली ले जाती है,किन्तु मुसल को छोड़ जाती है ,अर्थात .................

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बाजकी लाकडी केयेडी भली
थोकदार कि चेली स्येदी भली

Yaani :
मजबूत / बड़े आदमी से संभंध लाभकारी ही होते है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



हुणी छाकी एक्क सपक, नी हुनी छाकी घडबडाद

यानी : सफल होने वाले कार्य का अभिलम्ब होना तथा न होने वाले कार्य में बाधा आना! और होनहार के लिए एक ही अवसर काफी.

Devbhoomi,Uttarakhand

भैंसी का गिच्चा फ्यूंली कु फूल !

अर्थात आवश्यकता से बहुत ही कम प्र्रप्ती होना

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


जान ने पछियानी लगे दिशांन


यानी - परिचय न होने पर भी अपने अति धनिष्ट बता कर घर में बसेरा करने को तैयार..

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



खवाई बरेती, भुग्तायी गवाह

यानी - बाराती की इज्जत खाने के बाद तथा गवाह की इज्जत बयान देने के बाद कम हो जाती है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



चयाल के देख्छा, चेला क यार देखो !

यानी - व्यक्ति की पहचान उसके साथ के व्यकित्यो से होती है !

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


सिधक मुख कुकुर ले चाटू !


हिंदी में : यानी सीधे व्यक्ति को सभी प्ररेशान करते है [/b]

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720



सासुल ब्वारी हु कै, ब्वारी ले कुकुर हु के, कुकुर ले पुछड हिला दे

हिंदी :  सास ने बहु से किसी काम के लिए कहा, बहु ने कुत्ते (यानी कसी और को), ने पूछ हिला दी !

मतलब : काम को किसी दुसरे पर टालने के काम पूरा नहीं हो पाता

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720


बाट भूल दिनक फेर, मति भुल जुग्क फेर !

यानी :

रास्ता भूलने पर दिनों का अंतर, प्ररन्तु नियत बिगड़ने पर युग का अंतर हो जाता है !