• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Tribute To Movement Martyrs - उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि

Started by Anubhav / अनुभव उपाध्याय, October 03, 2007, 02:14:22 PM

Devbhoomi,Uttarakhand


सवाड़ के वीर सैनिकों ने किया देश को गौरवान्वित

SOURCE DAINIK JAGRAN

प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले 22 सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व सांसद टीपीएस रावत ने शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सवाड़ गांव की सैनिकों की शहादत से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। आज भी इस गांव के दर्जनों लोग विभिन्न सैन्य बलों में अपनी सेवायें दे रहे हैं।

मेले में प्राइमरी विद्यालय मौठ के छात्रों ने डाली का छैला.. गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को थिरकने पर विवश कर दिया। हाईस्कूल सवाड़ की छात्राओं ने ऐ मेरे वतन के लोगों..गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों भाव विभोर कर दिया।

रूपकुंड कलामंच के कलाकारों ने जागरगीत व सुरेन्द्र कमांडर की लतीफों पर भी मेलार्थियों ने भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर क्षेत्र प्रमुख नारायणबड़ मगन लाल शाह, राजेन्द्र सगाई, देवीदत्त कुनियाल, कमेटी अध्यक्ष इंद्र सिह बिष्ट, प्रधान वसंती देवी, आशा धपोला, नरेन्द्र बिष्ट, पुष्कर सिंह ने भी अपने विचार रखे। मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन व जिला समाज कल्याण विभाग के स्टालों से भी सरकार की योजनाओं की जानकारी मेलार्थियों ने ली।

पंकज सिंह महर


आज उत्तराखण्ड आन्दोलन के प्रणेता और मार्गदर्शक स्व० इन्द्रमणि बड़ोनी जी का जन्मदिवस है, हालांकि काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे १८ अगस्त, १९९९ को छीन लिया था। आज इस अवसर पर मेरा पहाड़ परिवार उनका कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता है और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

शत शत नमन

dayal pandey/ दयाल पाण्डे

Uttarakhand ke Gandhi swargeeya shri Indra mani Badoni ji ko unake janmdin par sat sat naman. Unaka Uttarakhand ke liye sangharsh hameha smarneeya rahega.


एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

इस महान व्यक्तित्व को सत-२ नमन...

मेरापहाड़ को और से श्रधांजलि!


Quote from: पंकज सिंह महर on December 24, 2009, 12:45:46 PM

आज उत्तराखण्ड आन्दोलन के प्रणेता और मार्गदर्शक स्व० इन्द्रमणि बड़ोनी जी का जन्मदिवस है, हालांकि काल के क्रूर हाथों ने उन्हें हमसे १८ अगस्त, १९९९ को छीन लिया था। आज इस अवसर पर मेरा पहाड़ परिवार उनका कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता है और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

शत शत नमन



Devbhoomi,Uttarakhand


Devbhoomi,Uttarakhand

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंत का निधन



थल(पिथौरागढ़): क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाला दत्त पंत का रविवार को नब्बे वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सोमवार को थल घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गयी।

थल के नजदीकी भातड़ गांव के रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाला दत्त पंत आजाद हिन्द फौज में सेनानी रहे और देश की आजादी के लिए उन्होंने कई आंदोलनों में भागीदारी की। कर्म को प्रधान मानने वाले श्री पंत देश की आजादी के बाद अपने गांव आ गये। गांव में रहते हुए वे समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। 90 वर्षीय बालादत्त पंत का रविवार की सायं 6 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। तमाम लोगों ने उनके घर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोमवार को थल घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गयी। तहसीलदार परमानन्द और थाना प्रभारी आरसी पाठक ने घाट पहुंचकर प्रशासन की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भागीदारी की।

SOURCE DAINIK JAGRAN