• Welcome to MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers.
 

Tribute To Movement Martyrs - उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि

Started by Anubhav / अनुभव उपाध्याय, October 03, 2007, 02:14:22 PM

Vinod Jethuri

उत्तराखन्ड के उन अमर शहिदो को सदा याद किया जायेगा जिन्होने ईस नये राज्य के लिये अपने प्राणो कि आहुति दे दि लेकिन जो सपने उन्होने ईस राज्य के लिये देखे थे ओ कब साकार होगे भगवान भरोस! हर नयी सरकार आति है नये वादो के साथ लेकिन जो भि वादा करति है ओ कभि पुरे नहि होते ! कुछ विकास हुआ है लिकिन बहुत मन्द गति से !  २ अक्टुवर १९९४ को मेरे पिताजि भि ईस रैलि मे थे उन्हे मुजफ़्फ़र नगर मे पुलिस कि लाठिया पडि जिस कारण  कि आज भि उनके कमर मे दर्द कि सिकायत रहति है ! मुज्ज्फ़र नगर कान्ड के दोषियो को अभि तक सजा नहि मिलि है और ओ खुले आम आज भि मजे कर रहे है ! उन अमर शहिदो कि आत्मा को तभि सान्ति मिलेगि जब मुज्ज्फ़र नगर कान्ड के दोषियो को सजा मिलेगि !! 

२ अक्टुवर दिन ९४ साल, तेरु जन्मदिन पर गान्धी हवेन ईन हाल
माग उत्तराखन्ड कि हम जाण छ दिल्ली, मुजफ़्फ़रगर मु पहुन्ची चली गेन गोली
कयी बहिन्यो कि मान्ग सुन, कत्यो मा कि गोद सुन
लाठि मारि दे बहिन्यो तै, कत्यो कि बह्गी खुन
उ शहिदो तै हमरु प्रणाम, उ मा बहिन्य़ो तै हमारु सलाम
जै नर्सिन्ग देवता जै देव भुमी उत्तराखन्ड !


Pushp

  hamare naunihaal jo shahid hue, aaj unki shahadat se Uttarkhand rajya bana hai... Kukarmi apni sja bhugte aoor insaaf mille hamare shaheedo ko.
Jai Matrbhumi
Jai Badri kedar

purushotamsati

mere DADA jii bhee gayai thaii uttrakhanda aandolan main aur wo Rampur teraha kand sai bach kar aayee thaii....to mainai unksaii live suna hai sab......tht i know they all did for us n our uttrakhanda...bt now the situation has been change/.....sab bhul gayai hai kee hamara uttrakhanda kis liyai banaya gaya thaa.......
jai uttrakhanda

sanjupahari

Dilse un sabhi Shaheedon ko shardhanjali jinke balidaan ne humko aaj hamara Uttarakhand diya hai....sabhi ko SAT-SAT naman hai....JAI VEER ,,JAI UTTARAKHAND

Devbhoomi,Uttarakhand

ye din bhi hum sabko har saal or har samay yaad rhega ,sabhi uttarakhandi sahodon ko sir jhuka kar naman karta hoon jai uttarakhand

एम.एस. मेहता /M S Mehta 9910532720

From: bhishma kukreti

मुजफरनगर काण्ड पर मदन duklaan की एक कविता -
देखिल्या:रामपुर तिराहा
हक़ का बाना ह्वैगी शहीद हमरा लाल देखिल्या
वूंका जुल्म वूंकी दैसत का हाल देखिल्या
त्वैन दे छाई माया की मीतैन दग्द्या जवा सम्लौन
त्वै माँ  भीजी आज तर्र वो रुमाल देखिल्या
देखिक घाइल  माँ बन्युं की कुंगली जिकुड़ी
गंगा जमुना माँ बी आज ऐगे उमाल देखिल्या
देखि ल्वेखाल निहाथोउन कु आज गाधी जल्म्वार माँ
शिव का हिमाला ह्यून बी आज ह्वै गे लाल देखिल्या

Devbhoomi,Uttarakhand

शहीदों के सपनों के उत्तराखंड निर्माण को सहयोग जरूरी: दास

SOURCE DAINIK JAGARN

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 9वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर संसदीय सचिव चंदन दास ने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड राज्य का निर्माण करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।

नुमाइश मैदान में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने झंडा रोहण करते हुए पुलिस द्वारा दी गयी भव्य परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्तराखंड-विश्वास के साथ बढ़ते कदम नाम पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राज्य गठन में कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं सहित सभी का त्याग व बलिदान रहा था।

राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए सभी को तत्पर रहना होगा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्याधन योजना के 15 लाभार्थियों, विधवा पेंशन के 50 लाभार्थियों को चैक वितरित किये। 35 न्याय पंचायतों में अटल आवास योजना का शुभारंभ किया गया। विभिन्न स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।

Devbhoomi,Uttarakhand

UTTARAKHAND DIWAS KE UPLAKSH MAIN UN SABHI UTTARAKHANDI SAHIDON KO SAT-SAT NAMAN, JAI UTTARAKHAND KE SAHIDON APKA NAAM HAMESH UJJWAL RAHEGA


JAI UTTARAKHAND

Devbhoomi,Uttarakhand

शहीद टीका सिंह की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता

source dainik jagran

जैंती (अल्मोड़ा)। ऐतिहासिक स्थल धामद्यो में सालम क्रांति के दौरान शहीद हुए टीका सिंह कन्याल की स्मृति में पहली बार 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने किया। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अव्वल रहने का आह्वान किया।

उन्होंने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नर सिंह टीका सिंह का स्मरण करते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस टूर्नामेंट के आयोजक प्रह्लाद सिंह एवं साथियों को बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयास से यह टूर्नामेंट आने वाले समय में वृहद रूप लेगा।

इससे पूर्व टूर्नामेंट के आयोजकों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कांडे के प्रधान किशन सिंह कन्याल ने युवाओं से अपील की कि वह महान क्रिकेटर महेन्द्र धौनी से प्रेरणा लें एवं खेल के माध्यम से देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करें।

समारोह को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, चन्द्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह धानक, प्रताप राम ने भी संबोधित किया। इसके पश्चात सर्वोदय इंटर कालेज जयंती एवं राहुल ब्रिगेड कांडे का उद्घाटन मैच शुरू हुआ। इस टूर्नामेंट में 14 टीमें भाग ले रही हैं।