!!

Registration

Please Register To View All Content(Photos, Videos, Audio Files)

Author Topic: Lok Sabha Elections 2009, Uttarakhand - वोट की चोट 2009, उत्तराखण्ड  (Read 4874 times)

0 Members and 1 Guest are viewing this topic.

Offline हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 3,768
  • Karma: 41
  • Gender: Male
    • Myor Pahar
दोस्तों,
इस टापिक पर हम संसद चुनाव - 2009 में उत्तराखण्ड राज्य में होने वाली हलचलों पर अपनी नजर रखेंगे. यहां पर विस्तारपूर्वक निष्पक्ष चर्चायें भी होंगी.

[size=12pt]लोकतन्त्र का महाकुम्भ संसद चुनाव - 2009 की घोषणा हो चुकी है. हमारे राज्य उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होना है. राजनैतिक दलों की तिकङमबाजियां शुरु हो चुकी हैं, और दल-बदलू नेता समीकरणों को देखते हुए एक बार फिर से पाला बदलने लगे हैं.

उत्तराखण्ड में पौङी गढवाल, टिहरी, नैनीताल, अल्मोङा-पिथौरागढ और हरिद्वार पांच सीटें है और राष्ट्रीय राजनैतिक दल - कांग्रेस और भाजपा इन पांचों को अपने कब्जे में लेने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं. उत्तराखण्ड क्रान्ति दल, सपा, बसपा भी खासे जोश में हैं और पांचों सीतों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं.


तो देखते हैं किसे पङती है वोट की चोट, और कौन पहुंचता है संसद के गलियारों में...
« Last Edit: August 14, 2009, 02:07:33 PM by हिमांशु पाठक »

ठंडु-माठु चौमास डांड्यूं मां सोरि गै!!!
तिसळि धरति की प्यास बुझे गै !!!

 

Online Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 8,109
  • Karma: 43
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
356 मतदान कार्मिकों ने लिया प्रथम चरण का प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण राजकीय इंटर कालेज में दिया गया। प्रशिक्षण में 356 कार्मिकों ने हिस्सा लिया। दो कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 6 मई को होगा।

अनुपस्थित कार्मिकों को 6 मई को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। 6 मई को उपस्थित न होने पर कार्मिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधिमणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक मतदान कर्मी भली प्रकार प्रशिक्षण लें। इसके साथ ही ईवीएम का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी लेने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए सारी व्यवस्थाएं कर दी गई है, ताकि कार्मिकों को दिक्कत न हो। इसके साथ ही उनके लिए सामान्य दवाओं के किट भी साथ रखे गए है। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदान कार्मिकों की सुरक्षा के पूरे इंतेजामात किए गए है।

उन्होंने कहा कि कार्मिकों को अनुशासित रहते हुए अपने उत्तम व्यवहार के साथ शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने होंगे। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मतदान के दौरान कार्मिकों को नशे से पूरी तरीके से परहेज करना होगा। अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://myaarupahad.blogspot.com/

Online Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 8,109
  • Karma: 43
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
10.86 लाख मतदाता करेगे अपने मत का प्रयोग

May 03, 02:14 am

अल्मोड़ा। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि के बाद अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की कुल मतदाता संख्या 10,86,463 हो गई है। जिसमें पुरुष मतदाता 5,18,272, महिला मतदाता 5,39,066 तथा सर्विस मतदाता की संख्या 29,125 हो गई है। सर्विस मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 18,742 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 10,383 है।

14 विधानसभाओं की मतदाता संख्या में नजर डालें तो धारचूला में कुल संख्या 66,596 है। पुरुष 32518, महिला 34078, सर्विस 2356 है। डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 69520, पुरुष 32931, महिला 36579, सर्विस 5752 है। पिथौरागढ़ कुल मतदाता 77642, पुरुष 37819, महिला 39823, सर्विस 3798 है। गंगोलीहाट कुल 80596, पुरुष 39910, महिला 40686, सर्विस 3233 है।

कपकोट विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या है 80408, पुरुष 38925, महिला 41483, सर्विस 2796 है। बागेश्वर कुल मतदाता 79170, पुरुष 43044, महिला 46126, सर्विस 2182 है। द्वाराहाट कुल 74053, पुरुष 33289, महिला 40764, सर्विस 1436 है। सल्ट कुल 81761, पुरुष 38489, महिला 43272, सर्विस 739 है। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता 67991, पुरुष 33593, महिला 34398, सर्विस 1231 है।

सोमेश्वर में कुल 67696, पुरुष 32561, महिला 35135, सर्विस 1155 है। अल्मोड़ा कुल 71694, पुरुष 36379, महिला 35315, सर्विस 1072 है। जागेश्वर कुल 75721, पुरुष 38299, महिला 37422, सर्विस 1094 है। लोहाघाट में कुल 83863, पुरुष 43322, महिला 40541, सर्विस 1303, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में कुल 70627, पुरुष 37193, महिला 33534, सर्विस 981 मतदाता है।


http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_5438287.html
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://myaarupahad.blogspot.com/

Online Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 8,109
  • Karma: 43
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
चुनाव:निर्वाचन आयोग के निर्देशों का करें पालन: डीएम
गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी अरूण कुमार ढौंडियाल ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में अपने कार्यो एवं क‌र्त्तव्यों का निर्वहन करें। राइंका सभागार में बदरीनाथ विधान सभा के क्षेत्रान्तर्गत तैनात किये गये पीठासीन अधिकारियों तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों को इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तथा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण एवं निर्वाचन मतदान प्रक्रिया तथा क‌र्त्तव्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में डीएम ने कहा कि जोनल मजिस्ट्रेट मतदान की तिथि से पूर्व अपने जोन के सभी मतदान केंद्रों का आवश्यक भ्रमण कर कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि 10 मई को प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों को 9 मई को,11 मई को प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों को 10 मई को तथा 12 मई को प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों को 11 मई को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जायेगा। थराली व कर्णप्रयाग में तैनात पीठासीन अधिकारियों और प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों को भी 3 मई को कर्णप्रयाग तथा 4 मई को थराली विधानसभा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_5438320.html
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://myaarupahad.blogspot.com/

Offline jagariya/जगरिया

  • Newbie
  • *
  • Posts: 18
  • Karma: 1
  • Gender: Male
  • जागो उत्तराखंडियो!
महाराज लोगो,
         समन्या/पैलाग,

आजकल देश भर में चुनाव चल रहे हैं और यही चुनाव हैं, जो हमारी दशा और दिशा दोनों को प्रभावित करता है। लोकसभा हमारे देश की सर्वोच्च पंचायत है, इस पंचायत में हमें ऎसे प्रतिनिधि की जरुरत है, जो दमदार, तार्किक तरीके से हमारी समस्याओं से संसद को रुबरु कराके इनका समाधान भी करा सके। मैने इन चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों का विभिन्न आधारों पर विश्लेषण किया, ये आधार थे, संसदीय ग्यान, अनुभव, जनता के हितों के बारे में जानकारी और जागरुकता, शैक्षिक योग्यता, सबसे बड़ी बात जल, जंगल और जमीन पर आधारित जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना और उसके निराकरण के लिये प्रयास करना।
      इस सब के आधार पर मैने ५ लोकसभा सीटों के लिये प्रतिनिधि चुने हैं, अपनी अल्प बुद्धि के अनुसार, आप लोगों की क्या राय है।

१- टिहरी- मुन्ना सिंह चौहान
२- पौड़ी- इंद्रेश मैखुरी
३- हरिद्वार- हरीश रावत
४- नैनीताल- नारायण सिंह जंतवाल
५- अल्मोड़ा- प्रदीप टम्टा

प्रतिदावा- यह किसी प्रकार का एग्जिट पोल या किसी का चुनाव प्रचार नहीं है, अपनी अल्प बुद्धि के आधार पर किये गये विश्लेषण का निष्कर्ष मात्र है।
जाग-जाग रे उत्तराखण्डी, जाग-जाग!
उत्तराखण्ड में लूट मची है, सत्ता के दलालों,
माफियाओं से, इस राज्य को बचा ले,
जाग रे उत्तराखण्डी, जाग-जाग....!
http://jagar.blog.co.in

Offline हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 3,768
  • Karma: 41
  • Gender: Male
    • Myor Pahar
प्रत्याशी तो आपने लगभग सही चुने हैं जगरिया जी, लेकिन तार्किक रूप से सोचा जाये तो इनमें से शायद 1या 2 ही उम्मीदवार जीतने वाले हैं. हालांकि मेरा भी यही मानना है कि हमें सिर्फ विकास, प्रत्याशी की योग्यता और ईमानदार छवि को मुद्दा बना कर ही वोट देना चाहिये. 

ठंडु-माठु चौमास डांड्यूं मां सोरि गै!!!
तिसळि धरति की प्यास बुझे गै !!!

Offline हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 3,768
  • Karma: 41
  • Gender: Male
    • Myor Pahar
देहरादून। एनडीए के प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह नौ मई को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री आडवाणी नौ मई को हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन राजनाथ सिंह उत्तरकाशी, काशीपुर और नारसन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी नौ मई को यहां आ रहे हैं।

ठंडु-माठु चौमास डांड्यूं मां सोरि गै!!!
तिसळि धरति की प्यास बुझे गै !!!

Online Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 8,109
  • Karma: 43
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
राजनीतिक दलों का कानफोडू प्रचार अभियान तेज
May 09, 01:48 am

जागरण कार्यालय, अल्मोड़ा: मतदान की तिथि नजदीक आते ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने कानफोडू प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में झंडों, बैनरों व पम्पलेट के माध्यम से प्रचार कार्य जारी है। प्रत्येक राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपने-अपने दल की नीतियां बताकर मतदाताओं से वोट की याचना कर रहे है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में कांग्रेस नगर अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में एक दल ने बेस कालोनी, खोल्टा, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, धारानौला व मकेड़ी मोहल्लों का भ्रमण कर श्री टम्टा के लिए वोट मांगे। भ्रमण दल में वरिष्ठ कांग्रेसी अख्तर हुसैन, विपिन भट्ट, देवेन्द्र भट्ट, परितोष वर्मा, आदित्य साह, हर्ष कनवाल, रमेश नेगी, संजय पिलख्वाल, सल्लू बेगम, विनिता आर्या, दुष्यंत कुमार, मुमताज जहां, रमेश कुमार, मनोज कुमार, नीलम देवी शामिल थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर मतदाताओं को राज्य सरकार के दो वर्षो की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भाजपा ही देश का समग्र विकास करने में सक्षम है। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा को विजयी बनाने की अपील की।
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://myaarupahad.blogspot.com/

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,021
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Raju William
Tribune News Service

Dehradun, May 11
Making last ditch efforts to woo voters before the end of campaigning today, Uttarakhand Karnti Dal (UKD) leaders slammed all rival parties, including its coalition partner BJP, for their alleged anti-Uttarakhand activities during the statehood movement.

UKD's candidate from Tehri seat Sailesh Guleri appealed to voters to oust Congress, BJP and BSP for having compromised interests of the people of the hill state, who faced police excesses during their sustained struggle. As part of its election strategy, the UKD leadership has been highlighting the issue during campaigning.

Referring to a recent decision of Samajwadi Party to support Congress candidate from Tehri Vijay Bahuguna, he alleged that it betrayed the old anti-statehood stand of the party during the regime of Mulayam Singh Yadav in UP. He cited the infamous Rampur Tiraha firing incident in which some activists lost their lives even though statehood activists were demonstrating in a peaceful manner. "People of the state will never forget this," he said.

Guleri, who is contesting parliamentary elections for the first time, also came down heavily on the Congress party for accepting the support of SP, which has withdrawn its candidate in favour of Bahuguna.

He alleged that by doing so, the Congress has also hurt the sentiments of the people. "The Congress will have to pay for this indiscretion on the polling day," he claimed.

Interestingly, the UKD leader did not spare even the BJP with which his party is sharing power in the state. He alleged that the role of this party was no different from the SP, as the BJP government in UP under Rajnath Singh promoted the then District Magistrate of Muzzaffarnagar despite his alleged involvement in the firing incident.

Vice-president of UKD's youth wing Sunil Dhiyani targeted the BSP for its anti-state stand.

He criticised the party for ignoring the sentiments of people, particularly from the hill areas in its bid to win the election by playing the hill-plain card.

It was for this reason that BSP had no qualms in joining hands with UKD's rival, Maidani Kranti Dal, which merged in it during campaigning.

Other important issues that UKD has in its manifesto include the demand for 50 per cent share in all hydro projects in the hilly areas; and amendment in the Forest Act to facilitate construction of roads, helipads and ropeways for better connectivity in remote areas.

Since flexibility in the Act can go a long way in checking migration to plain areas, UKD leaders have been making fervent appeals to voters of hilly areas to elect its candidates for the Parliament.
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,021
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Umesh Dewan
Tribune News Service
Dehradun, May 11
Uttarakhand is all set for polling in its five parliamentary constituencies on May 13 with the State Election Commission and the police having made all arrangements for the same.

To ensure the election passes off peacefully, as many as 30,000 security personnel will be on election duty on May 13. Apart from a total of 14,000 EVMs that will be pressed into service, as many as 10,300 officials from various government departments will man 9009 polling booths in the state. There are 76 candidates of different parties in the fray.

Senior police officials said there are 965 and 387 “sensitive” and “hypersensitive” polling centres in the state and elaborate security arrangements have been made at these centres.

According to officials, 101 inspectors, 688 sub inspectors, 1,490 head constables, 9,554 constables and 4,032 home guard personnel will be on duty.

Besides 29 companies of central forces, 22 companies and two platoons of the Provincial. At least 2,200 personnel from the border wing of the Home Guard and 5,007 personnel from the Prantiya Rakshak Dal (PRD) have also been pressed into service.

All liquor vends in the state will remain closed from May 11 evening till May 13. “We have made proper security arrangements for the polling. The security personnel will remain deployed at every polling station,” said IG Kumaon Ashok Kumar. Dehradun SSP Amit Kumar Sinha said security had been beefed up in Dehradun.

There is an increase of 1,68,640 voters, as compared to the 2004 general election. This time, 57,31,277 people in Uttarakhand will vote to elect members of parliament for the state’s five parliamentary constituencies:Tehri Garhwal, Pauri Garhwal, Almora (SC), Nainital-Udham Singh Nagar and Haridwar.

Official statistics say the total number of male and female voters in Uttarakhand stand at 29,33,387 and 27,97,890, respectively.

Haridwar and Almora (SC) are the biggest and smallest parliamentary constituencies with 12,78,262 and 10,16,301 voters, respectively. Pauri Garhwal and Almora (SC) constituencies have a higher number of female voters. In Pauri Garhwal, their number is 31,097 more than male voters, whereas in Almora (SC) there are 34,897 more female voters than the male. Election Commission officials say since 49 polling stations in Uttarakhand are situated far away from motorable road. Polling parties for these stations left on May 10. There are around 1,752 polling stations in the state for which poll parties left today.

For the rest of the 4,666 polling stations, the poll parties leave on May 12. In order to ensure that no voter has to travel more than 3 km for casting his vote, the number of the booths in the state have been increased this time.

As per fresh delimitation, the assembly segments which fall in Tehri Garhwal include Purola (SC), Yamnotri, Gangotri, Ghanshali (SC), Partapnagar, Tehri, Dhanolti, Chakrata (ST), Vikasnagar, Sahaspur, Raipur, Rajpur Road, Dehradun Cantt and Mussoorie.

Likewise, Badrinath, Tharali (SC), Karanprayag, Kedarnath, Rudraprayag, Deoprayag, Narendra Nagar, Yamkeshwar, Pauri (SC), Srinagar, Chaubattakhal, Lansdowne, Kotdwar and Ramnagar fall in Pauri Garhwal. Dharchula, Didihat, Pithoragarh, Gangolihat (SC), Kapkote, Bageshwar (SC), Almora, Jageshwar, Lohagat and Champawat now comes under Almora (SC) and Lalkuwa, Bhimtal, Nainital (SC), Haldwani, Kaladhungi, Jaspur, Kashipur, Bajpur (SC), Gadarpur, Rudrapur, Kichha, Sitarganj, Nanak Matta (SC) and Khatima are in the Nainital-Udham Singh Nagar constituency.

Assembly segments which fall in Haridwar are Dharampur, Doiwala, Rishikesh, Haridwar, BHEL Ranipur, Jwalapur (SC), Bhagwanpur (SC), Jhabrera (SC), Pirankaliyar, Roorkee, Khanpur, Manglore, Laksar and Haridwar Rural.

 
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,021
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Will Khanduri deliver again?
Sandeep Joshi

BJP-Congress contest in four seats; four-cornered race in Hardwar 

In the by-elections to the Garhwal (Pauri) Lok Sabha seat two years ago, T.P.S. Rawat — who quit the Congress and vacated his Assembly seat for Chief Minister B.C. Khanduri — won the seat for the Bharatiya Janata Party with a razor-thin margin. It was the postal ballot that saw the former Army General through.

That contest of Mr. Rawat, who replaced Mr. Khanduri in Parliament, is just one example of the many close electoral contests that the BJP and Congress have been engaged in Uttarakhand for over two decades now. Here, upper caste voters are in a majority; it is only in Hardwar, and to some extent in Nainital, that Muslims and Dalits have the numbers to influence the outcome.

In 2004, the BJP won three seats (with 41 per cent vote share), while the Congress (38 per cent) and the Samajwadi Party (8 per cent) won one seat each. The BJP bagged the Almora, Tehri Garhwal and Garhwal (Pauri) seats, while the Congress held on to its stronghold of Nainital. However, it was the Samajwadi Party that surprised many by winning the Hardwar seat that has a sizeable Muslim electorate. Otherwise, the SP has remained a virtual “untouchable” in the State due to alleged atrocities committed by then Mulayam Singh-led Uttar Pradesh government on those agitating for a separate hill State.

This time too, all the five seats are headed for nail-biting finishes. In four seats — Nainital, Almora, Tehri Garhwal and Garhwal (Pauri) — it will be the BJP versus the Congress; Hardwar will see a four-cornered contest between the BJP, the Congress, the SP and the Bahujan Samaj Party.

The Congress is banking on the performance of the UPA government in the Centre to improve its tally, while the BJP is highlighting its performance in the State as well as the Centre’s “discriminatory” attitude towards Uttarakhand.


Divided house


While the State Congress appears to be a divided house, with its leaders indulging in political one-upmanship, Chief Minister Khanduri is leading the BJP’s campaign.

However, the BJP has had two pre-poll setbacks. One of its MLAs, Munna Singh Chauhan, deserted the party to enter the fray from Tehri on a BSP ticket, while a Cabinet Minister from a regional party, the Uttarakhand Kranti Dal, resigned on the issue of seat sharing.

In Nainital, sitting Congress MP K.C. Singh Baba is being challenged by the State BJP chief Bachchi Singh Rawat, also a sitting MP from neighbouring Almora seat. Mr. Rawat had to shift his base to Nainital after his seat was reserved, post-delimitation. Here, the BSP and the SP are also trying to make their presence felt. The BSP has fielded MLA Narayan Pal, while former U.P. Minister Prem Prakash Singh is also in the fray from the SP.

In Almora, State Minister Ajay Tamta of the BJP is pitted against Pradeep Tamta of the Congress. In less then two years the two Tamtas are again engaged in a direct contest.

In the 2007 Assembly polls, Mr. Ajay Tamta defeated Mr. Pradeep Tamta from the Someshwar, seat, which falls under Almora constituency. What is worrying Congressmen in Almora is the “migration” of senior leader Harish Rawat, who won the Almora seat earlier, to Hardwar along with his supporters.

However, the contest for Hardwar is not going to be a cakewalk for Mr. Rawat, where the challenge is not only from the BJP but also from the BSP and the SP.

While the SP has fielded its Uttarakhand unit chief Ambrish Kumar, the BJP, at the eleventh hour, replaced its Minister and Hardwar MLA Madan Kaushik with local religious leader Swami Yatindranand Giri under pressure from the Vishwa Hindu Parishad.

However, the BSP, which managed to win six Assembly seats from this region in 2007, can spring a surprise. By fielding Shahzad, an MLA who is banking on the over 3.5-lakh Muslim voters in the constituency, the BSP seems to have an edge over other parties.

In Tehri, sitting Congress MP Vijay Bahuguna is being challenged by ace shooter Jaspal Rana, a newcomer to politics. After initial hiccups, Garhwal’s royal family has pledged its support to Mr. Rana, giving the BJP a much-needed boost.

In Garhwal (Pauri), the BJP’s T.P.S. Rawat is again contesting against his political guru and former Union Minister Satpal Maharaj.

While the Tehri seat has become a matter of prestige for Mr. Khanduri, Mr. Maharaj also has a chance if he succeeds in placating his detractors in the party.

The Uttarakhand Kranti Dal’s influence has remained confined to the Assembly polls, and that too to only a few seats. However, it could upset poll equations in Nainital where its chief and former MLA Narayan Singh Jantwal is in fray.
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,021
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
अपील-वोट जरुर करें
« Reply #41 on: May 12, 2009, 02:15:45 PM »
कल उत्तराखण्ड में लोकसभा के आम चुनाव होने है, वोटिंग सुबह ८ बजे से शुरू होगी और ५ बजे तक चलेगी, मेरा पहाड़ के उत्तराखंड में रह रहे सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि वोट अवश्य करें, थोड़ी सी तकलीफ हो सकती है लेकिन हमें यह ध्यान में रखना चाहिये कि हमारी इस वोट में हमारा भविष्य भी निर्भर करता है|

वोट करना हमारा नैतिक, सामाजिक और सम्वैधानिक दायित्व है, कर्तव्य है, राष्ट्र हित में वोट जरुर करें|
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Online Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 8,109
  • Karma: 43
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
रोड नही तो वोट नही का लगाया नारा

रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिला स्थित भिटारकोट सबसे दुर्गम गांवों में से एक है। यहां के ग्रामीण आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे है। मतदान से ठीक पूर्व समस्याओं से आजिज ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया है। भिटारकोट, कुलसीवी गांवों की आबादी लगभग एक हजार के करीब है। आजादी के बाद से आज तक यहां न तो सड़क है न पानी और न ही बिजली। मूलभूत सुविधाओं से आजिज ग्रामीणों ने चुनावों से ठीक पूर्व मतदान न करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक मूलभूत समस्याओं का समाधान नही होता तब तक चुनावों का बहिष्कार जारी रहेगा। भिटारकोट के ग्रामीण मोहन राम ने बताया कि चुनावों से पहले ही यहां नेताओं कही शक्ल दिखती है और फिर पांच साल तक गायब हो जाती है। समस्याओं के समाधान के लिए कभी इन नेताओं के पास जाते भी है तो वह मिलते ही नही। कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक भी समस्याओं के बारे में अवगत कराया लेकिन आज तक यहां कोई नही आया। जैसे-तैसे गांव के लोग अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। आज भी गांव में पहुंचने के लिए पूरे दिन का समय लग जाता है। सुविधाओं के अभाव में लोग मरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जब तक मूलभूत समस्याओं का समाधान नही होता तब तक वोट नही डालेंगे।
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://myaarupahad.blogspot.com/

Online Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 8,109
  • Karma: 43
  • Gender: Male
  • "UTTARANCHAL...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
मतदाताओं को जागरूक करने के लिये बच्चों ने किए नुक्कड़ नाटक

May 13, 02:04 am

नैनीताल। टेम्पलटन इंटरनेशनल एकेडमिक स्कूल नौकुचियाताल के छात्रों ने मंगलवार को सरोवरनगरी नैनीताल में मतदाताओं को नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक करने का प्रयास किया। दर्शकों ने छात्रों के इस कार्यक्रम की खूब सराहना की।
विद्यालय के शिक्षक डा.एस मिश्रा के निर्देशन में सर्वप्रथम तल्लीताल गांधी चौक के समीप नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने यह समझाने का प्रयास किया कि प्रत्येक मतदाता का वोट अमूल्य है। इसका सही प्रयोग हो तो निश्चित ही विकास ही राह आसान हो सकती है। अगर वहीं मत गलत प्रत्याशी को चला जाय तो निश्चित ही भ्रष्टाचार व अत्याचार को बढ़ावा मिलेगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मत का विवेक के साथ प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा मत के प्रति उदासीन मतदाताओं पर छात्रों ने नाटक के जरिए जमकर व्यंग किए। जिसमें यह बताने की कोशिश की गई कि भविष्य को संवारने वाली सत्ता के प्रति उदासीनता बरतने वाला मूर्ख ही हो सकता है या फिर लोकतंत्र का विरोधी। ऐसे मतदाताओं से सचेत रहने की जरूरत है। साथ ही उन्हे वोट की शक्ति का असल एहसास कराने की जरूरत बताई गयी। छात्रों ने तल्लीताल गांधी चौक के अलावा मल्लीताल गोविंद बल्लभ पंत पार्क व अन्य क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए। दर्शकों ने छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://myaarupahad.blogspot.com/

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,021
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
देश में अंतिम चरण के चुनाव के साथ ही कल उत्तराखण्ड में भी लोक सभा के आम चुनाव सम्पन्न हो गये, पूरे प्रदेश में लगभग 55 % वोटिंग हुई है। कई जगहों पर लोगों ने अपनी समस्याओं का अब तक समाधान न हो पाने के कारण चुनावों का बहिष्कार भी किया। रुद्रप्रयाग में १० बूथों पर बहिष्कार रहा, कपकोट, बागेश्वर में ४२४ लोगों ने एक बांध बनाने वाली कम्पनी द्वारा लोगों की जमीन और पानी के स्रोतों पर कब्जा किये जाने के विरोध में वोट नहीं डाला। पिथौरागढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कनारी पाभै और हल्दू के ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनाने पर दोनों गांवों के सैकड़ों मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। गंगोलीहाट विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बुंगली और गानुरा गांवों के लोग भी लम्बे समय से गांवों को सड़क से जोड़े जाने की मांग कर रहे है, ग्रामीणों ने लोक सभा चुनावों तक सड़क निर्माण के लिए कोई पहल नहीं होने पर मतदान बहिष्कार किया।
वहीं द्वाराहाट, खटीमा के कुछ इलाकों और अन्य कई जगहों पर भी लोगों ने वोट न देकर अपनी समस्याओं की अनदेखी किये जाने का विरोध किया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में वोटिंग कुछ मध्यम ही रही, इसका प्रमुख कारण, लोगों की अरुचि रही, अरुचि इसलिये कि इन चुनावों में जो प्रत्याशी हैं, उन्होंने स्थानीय मुद्दों को छोड़ दिया, इसलिये लोगों में इनके प्रति नाराजगी रही। साथ ही १२ मई की रात में बारिश हो जाने के कारण लोगों ने सिर्फ चुनाव में ही उन्हें याद करने वाले नेताओं को वोट देने के लिये लाइन में लगने के बजाय अपने खेतों में बारिश से नम हो चुकी मिट्टी में हल चलाकर धान की फसल बोना ज्यादा उचित समझा। मेरे गांव के एक मतदाता की प्रतिक्रिया- " सरकार नौकरी तो देती नहीं, गेहूं चावल कंट्रोल की दुकान में भेजती नहीं, बजार से खरीद कर खाने की हमारी हैसियत नहीं है, हल चलाकर धान बोने के बजाय, इन चोरों को वोट देने क्यों जाऊं? ये तो आज हाथ जोड़ रहे हैं, चुनाव के बाद ५ साल तक हाथ नहीं आयेंगे।"
« Last Edit: May 14, 2009, 11:45:07 AM by पंकज सिंह महर »
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline हेम पन्त

  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 3,768
  • Karma: 41
  • Gender: Male
    • Myor Pahar
हल्दू और कनारी पाभैं जैसे गांवों में रहने वाले लोग वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिये संघर्ष कर रहे हैं, लोकतन्त्र में अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने का चुनाव बहिष्कार से बेहतर तरीका शायद ही कुछ और होगा.

हल्दू में तो राज्य के मन्त्री और भाजपा प्रत्याशी हेलिकोप्टर लेकर वोट मांगने गये, लेकिन उन्हें पहले यह सोचना चाहिये था कि हेलिकोप्टर देखकर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा और खीझ बढेगी. खैर आशा है कि इन क्षेत्रों के लोगों के एकमुश्त वोट पाने के लिये कम से कम अब तो जीता हुआ प्रत्याशी कुछ विकास करने की तरफ़ ध्यान देगा.

ठंडु-माठु चौमास डांड्यूं मां सोरि गै!!!
तिसळि धरति की प्यास बुझे गै !!!

 

Related Topics

  Subject / Started by Replies Last post
26 Replies
1651 Views
Last post December 30, 2009, 08:11:34 AM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
120 Replies
7141 Views
Last post August 30, 2009, 05:58:15 PM
by Devbhoomi,Uttarakhand
69 Replies
4889 Views
Last post April 16, 2009, 08:58:26 AM
by Himanshu Risky Pathak
243 Replies
9203 Views
Last post October 17, 2009, 05:39:24 PM
by एम.एस. मेहता /M S Mehta
28 Replies
2152 Views
Last post September 10, 2009, 11:35:54 AM
by Charu Tiwari