MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers

*
  • Home
  • Apna Uttarakhand
  • MeraPahad
  • Hisalu
  • Photos


Welcome, Guest. Please login or register.
Did you miss your activation email?

Login with username, password and session length

  • Home
  • Help
  • Search
  • Calendar
  • Facebook
  • Login
  • Register

     Merapahadforum.com Completes 5 Yrs Journey-मेरापहाड़ फोरम के पांच साल पूरे!            Learn Kumaoni and Garhwali in Merapahadforum.com सीखिए गढ़वाली-कुमाउनी भाषा मेरापहाड़ फोरम में             Connect with Merapahad in Facebook           

  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand »
  • Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन (Moderator: Charu Tiwari) »
  • Martyrs Of UK Movement - उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी

collapse

Users Online


Uttarakhand News

*आरोपों को गलत बताया, कहा जांच को तैयार

*अब पुलिस कार्य के बहिष्कार का एलान

*बंदरों का बढ़ता उत्पात, खेतीबाड़ी चौपट

*भाजपा ने जलाया केंद्र का पुतला

*मैदान है नहीं फिर भी खेल शुल्क

*बाल अपराधों में हो रही बढ़ोत्तरी पर जताई चिन्ता

*अलकनंदा तट पर हुआ समुद्रमंथन

*अलकनंदा तट पर हुआ समुद्रमंथन

*कर्ण महोत्सव में बिखरे विभिन्न संस्कृतियों के रंग

*डीएम से लगाई पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की गुहार

*बच्चे खुले में पढ़ाई करने को मजबूर

*एक सप्ताह से अंधेरे में डूबा गबेला गांव

*धोइरा में तीन माह से लो-वोल्टेज की समस्या

*बिन्हार क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार उदासीन

*सड़क निर्माण से टूटी लाइन, हलक सूखे

*फोटो:: डीके शर्मा अध्यक्ष, कुर्बान सचिव निर्वाचित

*फोटो::नैनी झील में होटल के स्वागती का शव मिला

*सीटीआर में लकड़ी तस्करों ने भी लगाई सेंध

*सम्मान के साथ पांच लाख नकद भी

*सम्मान के साथ पांच लाख नकद भी

*आयुर्वेदिक चिकित्सा में पिथौरागढ़ की मोहिता रही टॉपर

*विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

*मुनस्यारी में जमकर बरसे बादल

*गंगोलीहाट में जाम की समस्या से लोग परेशान

*भ्रष्टाचार के खात्मे को संघर्ष की जरूरत

*यमुनोत्री में हार्टअटैक से यात्री की मौत

*गंगाघाटी को ओबीसी के लिए सरकार गंभीर

*बढ़ती विद्युत कटौती पर फूटा होटल व्यवसायियों का गुस्सा

*बंद परियोजनाओं को खुलवाने की मांग उठी

*132 पेटी शराब पकड़ी

*शिक्षकों ने विधायकों को गिनाई अपनी समस्याएं

*एएनएम भवानी देव को मिला मदर टेरेसा पुरस्कार

*नदी से पम्प लगाकर सिंचाई कर रहे हैं काश्तकार

*कई जंगल आग की चपेट में

*जिपं के माध्यम से कराया जाएगा जनपद का विकास : शाही

*हत्या के मामले में दो लोगों पर आरोप सिद्ध

*28 के फिंगर प्रिंट मिलान की रिपोर्ट फिर अस्पष्ट

*उमा के घुंघरुओं ने बांध दिया समा

*पहाड़ पर एटीएम सुविधाएं बढ़ाएगा पीएनबी

*फील्ड कर्मियों की छुट्टी तीस जून तक बंद

*उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें शिक्षक : फत्र्याल

*सिलेंडरों पर टूटे उपभोक्ता

*चल्थी व सूखीढांग में शराब के खिलाफ आक्रोश बरकरार

*संस्कारों की खान हैं विद्या भारती संस्थान : प्रेमा

*पांच दिन में निस्तारित करें वन भूमि के मामले

*अश्लील हरकत करते युवती समेत सात युवक गिरफ्तार

*संकरी सड़कें, घंटों जाम, यात्री परेशान

*केदारनाथ यात्रा के दौरान दो यात्रियों की मौत

*सीएम के पुत्र ने पत्नी संग किए केदारनाथ के दर्शन

*सीबीआइ से कराई जाए परियोजनाओं की जांच

*भालू के हमले में 12 मवेशी मरे, एक व्यक्ति गंभीर

*कार खाई में गिरी, महिला की मौत, चार अन्य घायल

*अदालत ने सुनाया कार्य जारी रखने का आदेश

*प्रेरणादायी हैं शलानी के जन सरोकारों से जुड़े गीत

*नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया बच्ची सबसे अच्छी

*बिजली ने उड़ाया लोग का चैन

*डेढ़ माह से नहीं मिला मिड-डे मील

*बाहरवाली का चक्कर पड़ा पति पर भारीे

*राजाजी नेशनल पार्क में घायल टस्कर की मौत

*बैसाखी के सहारे मेला अस्पताल

*टेंपो पलटने से फैक्ट्री की आठ महिला कर्मी चोटिल

*एसएन सिंह अध्यक्ष व धर्मेद्र बसेड़ा मंत्री

*खेत में पानी लगाने पर विवाद, युवक को चाकू घोंपा

*क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग, दो घायल

*पार्किग स्थल बना तहसील परिसर


Recent Topics

Tourist Places Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के पर्यटक स्थल by विनोद सिंह गढ़िया
[Today at 02:36:15 PM]


Mahabharat & Ramayan - उत्तराखंड में महाभारत एव रामायण से जुड़े स्थान एव तथ्य by विनोद सिंह गढ़िया
[Today at 11:07:24 AM]


Do you know this Religious Facts About Uttarakhand- उत्तराखंड के धार्मिक तथ्य by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Today at 07:54:04 AM]


अपील आर्थिक मदद-उत्तराखंड की पहली लोक गायिका ८० वर्षीय कबूतरी देवी बीमार by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Today at 07:46:11 AM]


Kafal, Hisalu, Kirmoli, Ghigharu, Bedu Fruits Photographs- पहाड़ी फलो के फोटो by Hisalu
[Today at 07:37:12 AM]


उत्तराखंड पर कविताये : POEMS ON UTTARAKHAND ~!!! by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Today at 07:34:44 AM]


Today's Thought - पहाड़ के मुहाबरो / कथाओ एव लोक गीतों पर आधारित: आज का विचार by एम.एस. मेहता /M S Mehta
[Today at 07:30:14 AM]


Articles By Bhisma Kukreti - श्री भीष्म कुकरेती जी के लेख by bhishma kukreti
[Today at 05:47:55 AM]


Information about Garhwali plays-विभिन्न गढ़वाली नाटको का विवरण by bhishma kukreti
[Today at 05:46:07 AM]


It Happens Only In Uttarakhand - यह केवल उत्तराखंड में होता है ? by Devbhoomi,Uttarakhand
[Today at 05:19:29 AM]


Poll

  • क्या घुघुती को उत्तराँचल प्रतीक चिह्न होना चाहिए ?
  • Dot हाँ
  • 12 (75%)
  • Dot नहीं
  • 1 (6%)
  • Dot ५०-५०
  • 3 (18%)
  • Dot मालिम नहीं
  • 0 (0%)
  • Total Members Voted: 16
  • View Topic

Hot Topics

  • topic Similar Name Of Places In Uttarakhand - खेत और सारक (एरिया) नाम
  • topic Bikhoti Mela Dwarahat,Uttarakhand- बिखोती मेला, द्वाराहाट उत्तराखंड
  • topic Pin Codes of Different Locations in Uttarakhand - उत्तराखंड के पिन कोड
  • topic Women As Graam Pradhaan - महिला प्रधान सिर्फ नाम की: पति है पूरे ग्राम प्रधान
  • topic Folk Songs Of Uttarakhand : उत्तराखण्ड के लोक गीत
  • topic Bollywood-Hollyhood Star Dancing in UKs Song-पहाड़ी गानों में धुन में नाचो
  • topic History Of Uttarakahnd Cinema - उत्तराखंड के फिल्मो का इतिहास
  • topic Photos Of Religious Places Of Uttarakhand - उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के फोटो
  • topic Photo Gallery of Uttarakhand Legends, War Heros, State Martyrs etc
  • topic Tribute To Movement Martyrs - उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि
  • topic Songs For Saving Forests - वन सम्पदा को वचाने के लिए ये गाने
  • topic T B Sanatorium Bhawali,Nainital Uttarakhand- प्रसिद्ध क्षय रोग हॉस्पिटल,भवाली
  • topic Sri Dev Suman Great Martyr of Uttarakhand- अमर शहीद श्रीदेव सुमन
  • topic Uttarayani Fair Bagehswar in Photos-फोटो उत्तरायनी मेला बागेश्वर
  • topic Gairsain,Proposed Capital of Uttarahkand in Photo- गैरसैंन फोटो
  • topic Birthday & Dealth Anniversary of Great Personality- जन्म दिन एव पुण्य तिथि
  • topic Champawat - चम्पावत
  • topic Photographs Of Bageshwar District - बागेश्वर जिले के कुछ फोटो
  • topic Anup Sah, Famous Photographer & Mountaineer-अनूप साह, प्रसिद्ध फोटोग्राफर
  • topic IIM should be in hill area of Uttarakhand -क्या पहाडी क्षेत्र में IIM होना चाहिए
  • topic Chholiya Dance - छोलिया नृत्य: युद्ध का प्रतीक नृत्य
  • topic घुघुती,(BIRD FROM UTTARAKHAND)
  • topic Growth of tiger (Bagh) in Uttarakhand
  • topic Didihat District Uttarakhand डीडीहाट- उत्तराखण्ड, एक सुन्दर हिल स्टेशन।
  • topic Video Of Tourist/Religious Places - उत्तराखंड के धार्मिक,पर्यटक स्थलों के वीडियो
  • topic Historical information of Uttarakhand,उत्तराखंड की ऐतिहासिक जानकारी
  • topic Ramesh Babu Goswami: Son Of Gopal Babu Goswami - रमेश बाबु गोस्वामी
  • topic Thul Ghar k Cheli, Abhiman, Uttarakhandi Feature Film- ठुल घर क चेली
  • topic Movie "Yaad Teri Aige" - "याद तेरी ऐगे" फिल्म
  • topic Hindi Movies Made on Uttarakhand Related Subject - हिंदी फिल्मे उत्तराखंड पर
  • topic Batuli From Dayal Pandey: दयाल पाण्डे जी की बाटुलि
  • topic Much Schools Less Student, Eduation System of UK-स्कूल ज्यादे पड़ने वाले कम
  • topic Photo gallery of Hemkund, Uttarakhand,हेमकुंड की कुछ तस्वीरें
  • topic नैनीताल द्वितीय मोबाइल फ़ोटो प्रदर्शिनी .
  • topic उत्तराखंड पर कविताये : POEMS ON UTTARAKHAND ~!!!
  • topic Listen Super hit Uttarakhandi Maangal Geet,यहाँ सुनिए उत्तराखंडी मांगल गीत
  • topic Airport and Railway Station of Uttarakhand- उत्तराखंड एयर पोर्ट एव रेलवे स्टेशन
  • topic State Emblems Of Uttarakhand - उत्तराखण्ड के राजकीय चिन्ह
  • topic Milestones Of Uttarakhandi Music - उत्तराखण्डी संगीत के मील के पत्थर
  • topic Development Survey Of Uttarakhand - उत्तराखंड राज्य के विकास का सर्वेक्षण

« previous next »
  • Send this topic
  • Print
Pages: [1] 2 3 4   Go Down

Author Topic: Martyrs Of UK Movement - उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी  (Read 9138 times)

0 Members and 4 Guests are viewing this topic.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Martyrs Of UK Movement - उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« on: May 06, 2009, 06:52:35 PM »
  • Publish
साथियो,
       उत्तराखण्ड राज्य का गठन 9 नवम्बर, 2000 को देश के 27 वें राज्य के रुप में किया गया। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड राज्य का गठन बहुत लम्बे संघर्ष और अनेकों बलिदानों के फलस्वरुप हुआ। उत्तराखण्ड राज्य की मांग सर्वप्रथम 1897 में उठी और धीरे-धीरे यह मांग अनेक समयों पर उठती रही। 1994 में इस मांग ने जनांदोलन का रुप ले लिया और आखिरकार हम राज्य प्राप्त करने में सफल रहे।
       लेकिन इस सफलता में कई नाम ऎसे भी थे, जिन्होंने हमारे बेहतर कल के लिये अपने वर्तमान को दांव पर लगा दिया और पुलिस के दमन और उसकी कायर गोलियों से आगे हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी। मेरा पहाड़ इन महान और अमर शहीदों का परिचय आप लोगों से कराने का प्रयास करेगा।
         इसके अतिरिक्त हम यह भी प्रयास करेंगे कि इस आन्दोलन में सक्रिय आन्दोलनकारी, जिन्हें जेल जाना पड़ा और पुलिसिया दमन के शिकार हुये, उनसे भी आप लोगों को रुबरु करा सकें।
« Last Edit: August 15, 2009, 07:41:42 PM by हिमांशु पाठक »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आ
« Reply #1 on: May 06, 2009, 07:06:58 PM »
  • Publish
दिनांक 2 अगस्त, 1994 को उत्तराखण्ड के गांधी स्व० श्री इन्द्रमणी बड़ोनी जी के नेतृत्व में पौड़ी शहर में आमरण अनशन किया गया। इस आन्दोलन के व्यापक रुप से फैलाव होने से परेशान प्रशासन ने दिनांक 8 अगस्त, 1994 को उत्तराखण्ड में पहला गोलीकांड किया।
    इस गोलीकांड में आन्दोलनकारी आर०पी० नौटियाल घायल हो गये और फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी के चालक श्री जीत बहादुर गुरुंग की मौत हो गई।
    इस दिन से पुलिस प्रशासन ने गोलीबारी का जो सिलसिला शुरु किया, वह पूरे साल उत्तराखण्ड में चला और जगह-जगह आन्दोलनकारियों का दमन इसी तारीख से शुरु हुआ। इसीलिये अगस्त माह को "उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की अगस्त क्रान्ति" माना जाता है।
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #2 on: May 06, 2009, 07:35:21 PM »
  • Publish
खटीमा गोलीकाण्ड


1 सितम्बर, 1994 को उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन का काला दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन की जैसी पुलिस बर्बरता की कार्यवाही इससे पहले कहीं और देखने को नहीं मिली थी। पुलिस द्वारा बिना चेतावनी दिये ही आन्दोलनकारियों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसके परिणामस्वरुप सात आन्दोलनकारियों की मृत्यु हो गई।

१- अमर शहीद स्व० भगवान सिंह सिरौला, ग्राम श्रीपुर बिछुवा, खटीमा।
२- अमर शहीद स्व० प्रताप सिंह, खटीमा।
३- अमर शहीद स्व० सलीम अहमद, खटीमा।
४- अमर शहीद स्व० गोपीचन्द, ग्राम-रतनपुर फुलैया, खटीमा।
५- अमर शहीद स्व० धर्मानन्द भट्ट, ग्राम-अमरकलां, खटीमा
६- अमर शहीद स्व० परमजीत सिंह, राजीवनगर, खटीमा।
७- अमर शहीद स्व० रामपाल, निवासी-बरेली।


**अमर शहीद स्व० श्री भगवान सिंह सिरोला, सात बहनों के अकेले भाई थे और अमर शहीद स्व० श्री परमजीत सिंह अपने मां-बाप की इकलौती संतान....।

इस पुलिस फायरिंग में बिचपुरी निवासी श्री बहादुर सिंह, श्रीपुर बिछुवा के पूरन चन्द्र भी गंभीर रुप से घायल हुये थे।




« Last Edit: October 01, 2009, 07:08:56 PM by हेम पन्त »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #3 on: May 06, 2009, 08:10:00 PM »
  • Publish
मसूरी गोलीकाण्ड

2 सितम्बर, 1994 को खटीमा गोलीकांड के विरोध में मौन जुलूस निकाल रहे लोगों पर एक बार फिर पुलिसिया कहर टूटा। प्रशासन से बातचीत करने गई दो सगी बहनों को पुलिस ने झूलाघर स्थित आन्दोलनकारियों के कार्यालय में गोली मार दी गई। इसका विरोध करने पर पुलिस द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई, जिसमें कई लोगों को (लगभग 21) को गोली लगी और इसमें से तीन आन्दोलनकारियों की अस्पताल में मृत्यु हो गई।

मसूरी गोलीकांड में शहीद-



१- अमर शहीद स्व० बेलमती चौहान(48), पत्नी श्री धर्म सिंह चौहान, ग्राम-खलोन, पट्टी घाट, अकोदया, टिहरी।
२- अमर शहीद स्व० हंसा धनई(45), पत्नी श्री भगवान सिंह धनई, ग्राम-बंगधार, पट्टी धारमंडल, टिहरी।
३- अमर शहीद स्व० बलबीर सिंह(22), पुत्र श्री भगवान सिंह नेगी, लक्ष्मी मिष्ठान्न, लाइब्रेरी, मसूरी।
४- अमर शहीद स्व० धनपत सिंह(50), ग्राम-गंगवाड़ा, पट्टी-गंगवाड़स्यू, गढ़वाल।
५- अमर शहीद स्व० मदन मोहन ममगई(45), नागजली, कुलड़ी, मसूरी।
६- अमर शहीद स्व० राय सिंह बंगारी(54), ग्राम तोडेरा, पट्टी-पूर्वी भरदार, टिहरी।






« Last Edit: October 01, 2009, 07:08:18 PM by हेम पन्त »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #4 on: May 06, 2009, 08:34:40 PM »
  • Publish
मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा) गोलीकाण्ड

1-2 अक्टूबर, 1994 की रात्रि को दिल्ली रैली में जा रहे आन्दोलनकारियों का रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन ने जैसा दमन किया, उसका उदारहण किसी भी लोकतांत्रिक देश तो क्या किसी तानाशाह ने भी आज तक दुनिया में नहीं दिया कि निहत्थे आन्दोलनकारियॊं को रात के अंधेरे में चारों तरफ से घेरकर गोलियां बरसाई गई और पहाड़ की सीधी-सादी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तक किया गया। इस गोलीकांड में हमारे 7 आन्दोलनकारी शहीद हो गये थे।

शहीदों के नाम


१- अमर शहीद स्व० सूर्यप्रकाश थपलियाल(20), पुत्र श्री चिंतामणि थपलियाल, चौदहबीघा, मुनि की रेती, ऋषिकेश।
२- अमर शहीद स्व० राजेश लखेड़ा(24), पुत्र श्री दर्शन सिंह लखेड़ा, अजबपुर कलां, देहरादून।
३- अमर शहीद स्व० रविन्द्र सिंह रावत(22), पुत्र श्री कुंदन सिंह रावत, बी-20, नेहरु कालोनी, देहरादून।
४- अमर शहीद स्व० राजेश नेगी(20), पुत्र श्री महावीर सिंह नेगी, भानिया वाला, देहरादून।
५- अमर शहीद स्व० सतेन्द्र चौहान(16), पुत्र श्री जोध सिंह चौहान, ग्राम हरिपुर, सेलाकुईं, देहरादून।
६- अमर शहीद स्व० गिरीश भद्री(21), पुत्र श्री वाचस्पति भद्री, अजबपुर खुर्द, देहरादून।
७- अमर शहीद स्व० अशोक कुमारे कैशिव, पुत्र श्री शिव प्रसाद, मंदिर मार्ग, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।






« Last Edit: October 01, 2009, 07:07:07 PM by हेम पन्त »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #5 on: May 06, 2009, 09:22:32 PM »
  • Publish
देहरादून गोलीकाण्ड

3 अक्टूबर, 1994 को मुजफ्फरनगर कांड की सूचना देहरादून में पहुंचते ही लोगों का उग्र होना स्वाभाविक था, इसी बीच इस कांड में शहीद स्व० श्री रविन्द्र सिंह रावत की शवयात्रा पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थित उग्र हो गई, लोगों ने पूरे देहरादून में इसके विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें पहले से ही जनाक्रोश को किसी भी हालत में दबाने के लिये तैयार पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसने तीन लोगों को और इस आन्दोलन में शहीद कर दिया।

१- अमर शहीद स्व० बलवन्त सिंह सजवाण(45), पुत्र श्री भगवान सिंह, ग्राम-मल्हान, नयागांव, देहरादून।
२- अमर शहीद स्व० राजेश रावत(19), पुत्र श्रीमती आनंदी देवी, 27-चंदर रोड, नई बस्ती, देहरादून।**
३- अमर शहीद स्व० दीपक वालिया(27), पुत्र श्री ओम प्रकाश वालिया, ग्राम बद्रीपुर, देहरादून।


**स्व० राजेश रावत की मृत्यु तत्कालीन सपा नेता सूर्यकांत धस्माना के घर से हुई फायरिंग में हुई थी।


« Last Edit: October 01, 2009, 07:09:50 PM by हेम पन्त »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #6 on: May 06, 2009, 09:27:09 PM »
  • Publish
कोटद्वार काण्ड

3 अक्टूबर, 1994 को पूरा उत्तराखण्ड मुजफ्फरनगर कांड के विरोध में उबला हुआ था और पुलिस-प्रशासन इनके किसी भी प्रकार से दमन के लिये तैयार था, इसी कड़ी में कोट्द्वार में भी आन्दोलन हुआ, जिसमें दो आन्दोलनकारियों को पुलिस कर्मियों द्वारा राइफल के बटों व डन्डों से पीट-पीटकर मार डाला।

कोटद्वार में शहीद आन्दोलनकारी-


१- अमर शहीद स्व० श्री राकेश देवरानी।
२- अमर शहीद स्व० श्री पृथ्वी सिंह बिष्ट, मानपुर, कोटद्वार।


« Last Edit: October 01, 2009, 07:10:27 PM by हेम पन्त »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #7 on: May 06, 2009, 09:30:40 PM »
  • Publish
नैनीताल गोलीकाण्ड

नैनीताल में भी विरोध चरम पर था, लेकिन इसका नेतृत्व बुद्धिजीवियों के हाथ में होने के कारण पुलिस कुछ कर नहीं पाई, लेकिन इसकी भड़ास उन्होने निकाली प्रशान्त होटल में काम करने वाले प्रताप सिंह के ऊपर। आर०ए०एफ० के सिपाहियों ने इसे होटल से खींचा और जब यह बचने के लिये मेघदूत होटल की तरफ भागा, तो इनकी गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नैनीताल गोलीकांड में शहीद


१- अमर शहीद स्व० श्री प्रताप सिंह।
« Last Edit: October 01, 2009, 07:10:55 PM by हेम पन्त »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #8 on: May 06, 2009, 09:39:31 PM »
  • Publish
श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) काण्ड

श्रीनगर शहर से २ कि०मी० दूर स्थित श्री यंत्र टापू पर आंदोलनकारियों ने 7 नवम्बर, 1994 से इन सभी दमनकारी घटनाओं के विरोध और पृथक उत्तराखण्ड राज्य हेतु आमरण अनशन शुरु किया। 10 नवम्बर, 1994 को पुलिस ने इस टापू में पहुंचकर अपना कहर बरपाया, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई, इसी क्रम में पुलिस ने दो युवकों को राइफलों के बट और लाठी-डंडों से मारकर अलकनन्दा नदी में फेंक दिया और उनके ऊपर पत्थरों की बरसात कर दी, जिससे इन दोनों की मृत्यु हो गई।

श्रीयंत्र टापू के शहीद-

१- अमर शहीद स्व० श्री राजेश रावत।
२- अमर शहीद स्व० श्री यशोधर बेंजवाल।


**इन दोनों शहीदों के शव 14 नवम्बर को बागवान के समीप अलकनंदा में तैरते हुये पाये गये थे, उसी पल का यह चित्र है।


« Last Edit: October 01, 2009, 07:11:41 PM by हेम पन्त »
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline Lalit Mohan Pandey

  • Sr. Member
  • ****
  • Posts: 279
  • Karma: 7
  • Gender: Male
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आ
« Reply #9 on: May 06, 2009, 10:38:47 PM »
  • Publish
पंकज दा, अमर शहीद स्व० भगवान सिंह सिरौला, मूल रूप से, ग्राम सभा सिरौली ब्लाक कनालीछीना के रहने वाले थे.  मुझे आज भी याद है वो दिन, तब मै कनालीछीना स्कूल मै, 12th मै पड़ता था, और हम लोगु ने इस हत्याकांड के खिलाफ, स्थानीय ब्यापारियु, भूतपूर्व फैजियु (भूतपूर्व फैजियु का एक संगटन हुआ करता था) , और बुधिजीवियु के साथ मिलकर कनालीछीना बाजार बंद करवाई थी और ब्लाक मुख्यालय जा के ज्ञापन दिया था. तथा कुछ लोगु के एक पर्तिनिधि मंडल ने पिथोरागढ़ आ के DM को भी  ज्ञापन दिया था.
Quote from: पंकज सिंह महर on May 06, 2009, 07:35:21 PM

१- अमर शहीद स्व० भगवान सिंह सिरौला, ग्राम श्रीपुर बिछुवा, खटीमा।
« Last Edit: May 06, 2009, 10:56:53 PM by पंकज सिंह महर »
Logged
हे गोरिल देवता..! मेरा पहाड़स शराब भटी बचो..

Offline पंकज सिंह महर

  • +91-9412005856
  • Core Team
  • Hero Member
  • *******
  • Posts: 7,392
  • Karma: 81
  • Gender: Male
  • जय भारत! जय उत्तराखण्ड!!
    • MERA PAHAD / मेरा पहाड़
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #10 on: May 06, 2009, 11:05:37 PM »
  • Publish
3 अक्टूबर, 1994 को उत्तराखण्ड के प्रवेश द्वार हरिद्वार और रुड़की में भी उग्र प्रदर्शन हुआ, जिसमॆं अन्य जगहों की ही भांति पुलिस ने फायरिंग की, हरिद्वार में तो आन्दोलनकारियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन रुड़की में तीन आन्दोलनकारी गंभीर रुप से घायल हो गये।  गंभीर रुप से घायल- श्री यादवेन्द्र सिंह पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह, निवासी-रुड़की, संजय सिंह पुत्र श्री देवेन्द्र सिंह रावत, रुड़की और श्री प्रकाश कांति पुत्र श्री जयकिशन कांति, रुड़की।

इनमें से यादवेन्द्र और संजय तो ठीक हो गये लेकिन मेरठ मेडिकल कालेज और सफदरगंज हास्पिटल, दिल्ली में ५ महीने तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष करते हुये चमोली जिले के चिरखून गांव के मूल निवासी प्रकाश कांति, जो रुड़की में निवास करते हैं, कमर से नीचे का भाग हमेशा के लिये निष्क्रिय हो जाने के कारण हमेशा के लिये अपाहिज होकर उत्तराखण्ड आन्दोलन का जिन्दा शहीद बन गये हैं।
Logged
आंखों के आगे वनश्री के खुलते पट न्यारे-२ हैं,
छोटे-छोटे खेत और आडू सेबों के बगीचे, देवदार वन,
जो नभ तक अपना छवि जाल पसारे हैं,
मुझको तो हिम से भरे अपने पहाड़ ही प्यारे हैं.

Offline Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 12,755
  • Karma: 55
  • Gender: Male
  • "UTTARAKHAND...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #11 on: May 07, 2009, 07:16:07 AM »
  • Publish
उत्तराखंड आन्दोलन का अमर सपूत निर्मल पंडित

अलग उत्तराखंड राज्य के लिए पाँच दशक तक चले संघर्ष के यू तो हजारो सिपाही रहे है, जो समय- समय पर किसी न किसी रूप में अलग राज्य के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे। लेकिन इनमे से कुछ नाम ऐसे है जिनके बिना इस लडाई की कहाणी कह पाना संभव नही है।निर्मल कुमार जोशी 'पंडित' एक ऐसा ही नाम है। निर्मल का जन्म सीमांत जनपद पिथोरागढ़ की गंगोलीहाट तहसील के पोखरी गाव में श्री इश्वरी दत्त जोशी व श्रीमती प्रेमा देवी के घर १९७० में हुआ था।
जैसा कि कहा जाता है पूत के पाव पालने में ही दिख जाते है, वैसा ही कुछ निर्मल के साथ भी था। उन्होंने छुटपन से ही जनान्दोलनों में भागीदारी शुरू कर दी थी। १९९४ में राज्य आन्दोलन में कूदने से पहले निर्मल शराब माफिया व भू माफिया के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर रहे थे। लेकिन १९९४ में वे राज्य आन्दोलन के लिए सर पर कफ़न बांधकर निकल पड़े। राज्य आन्दोलन के दौरान निर्मल के सर पर बंधे लाल कपड़े को लोग कफ़न ही कहा करते थे। आंदोलनों में पले बड़े निर्मल ने १९९१-९२ में पहली बार पिथोरागढ़ महाविद्यालय में महासचिव का चुमाव लड़ा और विजयी हुए। इसके बाद निर्मल ने पीछे मूड कर नही देखा और लगातार तीन बार इसी पद पर जीत दर्ज की। तीन बार लगातार महासचिव चुने जाने वाले निर्मल संभवतः अकेले छात्र नेता है। छात्र हितों के प्रति उनके समर्पण का यही सबसे बड़ा सबूत है। इसके बाद वे पिथोरागढ़ महाविद्यालय के अध्यक्स भी चुने गए।
निर्मल ने १९९३ में नशामुक्ति के समर्थन में पिथोरागढ़ में एक एतिहासिक सम्मलेन करवाया था, यह सम्मलेन इतना सफल रहा था कि आज भी नशा मुक्ति आन्दोलन को आगे बड़ा रहे लोग इस सम्मलन कि नजीरेदेते है। १९९४ में निर्मल को मिले जनसमर्थन को देखकर शासन सत्ता भी सन्न रह गई थी, इस दुबली पतली साधारण काया से ढके असाधारण व्यक्तित्व के आह्वान पर पिथोरागढ़ ही नही पुरे राज्य के युवा आन्दोलन में कूद पड़े थे। पिथोरागढ़ में निर्मल पंडित का इतना प्रभाव था कि प्रशासनिक अधिकारी भी उनके सामने आने से कतराते थे। जनमुद्दों कि उपेक्षा करने वाले अधिकारी सार्वजनिक रूप से पंडित का कोपभाजन बनते थे।
Logged
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://ghughutiuttarakhand.blogspot.com/

Offline Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 12,755
  • Karma: 55
  • Gender: Male
  • "UTTARAKHAND...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #12 on: May 11, 2009, 02:48:05 AM »
  • Publish



Logged
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://ghughutiuttarakhand.blogspot.com/

Offline Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 12,755
  • Karma: 55
  • Gender: Male
  • "UTTARAKHAND...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #13 on: May 11, 2009, 02:58:29 AM »
  • Publish
Logged
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://ghughutiuttarakhand.blogspot.com/

Offline Devbhoomi,Uttarakhand

  • M S JAKHI/ टिपिकल उत्तराखंडी
  • MeraPahad Team
  • Hero Member
  • *****
  • Posts: 12,755
  • Karma: 55
  • Gender: Male
  • "UTTARAKHAND...A SURPRISE AROUND EVERY CORN"
Re: उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
« Reply #14 on: May 11, 2009, 03:02:12 AM »
  • Publish
उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारीयों की कुछ तस्वीरें और पोस्टर





Logged
"जुगराज रैया या धरती और याखाका मनखी जय देवभूमि उत्तराखंड "

http://ghughutiuttarakhand.blogspot.com/

  • Send this topic
  • Print
Pages: [1] 2 3 4   Go Up
« previous next »
  • MeraPahad Community Of Uttarakhand Lovers »
  • Uttarakhand »
  • Uttarakhand History & Movements - उत्तराखण्ड का इतिहास एवं जन आन्दोलन (Moderator: Charu Tiwari) »
  • Martyrs Of UK Movement - उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के अमर शहीद एवं आन्दोलनकारी
 



Facebook Comments

  • SMF 2.0.2 | SMF © 2011, Simple Machines
  • Sitemap
  • XHTML
  • RSS
  • WAP2
SimplePortal 2.3.3 © 2008-2010, SimplePortal